Tuesday , July 2 2024
Breaking News

landslides: मिजोरम में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हुई, सात अब भी लापता

National mizoram landslides death toll in mizoram landslide rises to 29 seven still missing: digi desk/BHN/आइजोल/ मिजोरम के आइजोल जिले में विभिन्न स्थानों से चार अन्य शव बरामद होने के बाद कई भूस्खलनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। मिजोरम के आइजोल जिले में आए भूस्खलनों के बाद विभिन्न स्थानों से चार अन्य शव बरामद हुए। जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है। अभी भी सात लोग लापता हैं, बचाव कार्य में लगे कर्मचारियों का मानना है कि मंगलवार को चक्रवात रेमल के बाद भूस्खलन और लगातार बारिश के बाद विभिन्न स्थानों पर मलबे के नीचे कुछ लोग फंसे हुए हैं।

मिजोरम में भूस्खलन के बाद 28 मई की रात 25 शव बरामद किए गए थे। इनमें से 14 शव पत्थर खदान ढहने की जगह से बरामद किए गए हैं। आइजोल के पुलिस अधीक्षक राहुल अलवाल ने बताया कि मंगलवार देर रात से चार अन्य शव मेथुम में पत्थर खदान ढहने वाली जगह से बरामद हुए। इसके बाद यहां दबकर मरने वालों की संख्या 15 हो गई। वहीं हिलीमेन में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को आइजोल के सलेम वेंग इलाके में तीन शव मिले। वहीं फल्कॉन और ऐबॉक गांवों में दो-दो तथा लुंगसेई और केलसिह गांवों में एक-एक शव मिला। पुलिस अधीक्षक राहुल अलवाल ने बताया कि 29 पीड़ितों में से 23 मिजोरम के निवासी हैं। इनमें से 5 लोग झारखंड के निवासी हैं, एक असम के सिलचर शहर का है।

मृतकों में एक चार वर्षीय लड़का और एक छह वर्षीय लड़की शामिल है। आइजोल के उपायुक्त नाजुक कुमार ने कहा कि खोज-बचाव अभियान अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि सभी लापता व्यक्तियों  को ढूंढा जा रहा है। बता दें कि आइजोल शहर में रिपब्लिक वेंग, कानन वेंग और कुलिकॉन में कब्रिस्तान भी भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बारिश और भूस्खलन में 150 से अधिक घर नष्ट हो गए हैं। दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और मिजोरम में 50 से अधिक आवास इकाइयां भी जलमग्न हो गई हैं।

About rishi pandit

Check Also

राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक परिवार के दो पक्षों के बीच संघर्ष में 2 की मौत, अन्य तीन घायल

राजस्थान राजस्थान के झुंझुनू जिले में एक परिवार के दो पक्षों के बीच संघर्ष होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *