Sunday , July 7 2024
Breaking News

MP ByElections: लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद MP में उपचुनाव, जीतने पर शिवराज समेत इन दिग्गजों को देना होगा इस्तीफा

  1. लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद मप्र में उपचुनाव
  2. कई नेताओं के जीतने पर छोड़नी पड़ेगी कुर्सी, होंगे उपचुनाव
  3. मानसून के बाद होंगे उपचुनाव

Madhya pradesh bhopal byelections in madhya pradesh after results of lok sabha elections many veterans including shivraj to resign from legislative: digi desk/BHN/भोपाल/ प्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के साथ ही उपचुनाव की तैयारी प्रारंभ हो जाएगी। दो राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, विधायक शिवराज सिंह चौहान, फुंदेलाल सिंह मार्को, ओमकार सिंह मरकाम, सिद्धार्थ कुशवाहा, फूल सिंह बरैया और महेश परमार ने भी चुनाव लड़ा हैं। इनकी सीटों के परिणाम से निर्धारित होगा कि कहां-कहां उपचुनाव होंगे। उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के त्यागपत्र देने से एक सीट पहले ही रिक्त हो चुकी है।

लोकसभा के चुनावी रण में दिग्गज

प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस, दोनों ने अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने जहां राज्य सभा सदस्य दिग्विजय सिंह को उनके गृह क्षेत्र राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया तो भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से एक बार फिर मैदान में उतारा।

जीतने पर छोड़नी पड़ेगी कुर्सी, होंगे उपचुनाव

राज्य सभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी परंपरागत सीट गुना लोकसभा से चुनाव लड़े। दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया का राज्य सभा का कार्यकाल नौ अप्रैल 2026 तक है, यानी लोकसभा चुनाव जीतने की सूरत में उन्हें राज्य सभा की सदस्यता से त्यागपत्र देना होगा। इसी तरह शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा से विधायक हैं। कांग्रेस ने पुष्पराजगढ़ से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्का, डिंडौरी से विधायक ओमकार सिंह मरकाम, सतना से सिद्धार्थ कुशवाहा, भांडेर से फूल सिंह बरैया और तराना विधानसभा क्षेत्र से विधायक महेश परमार को चुनाव लड़ाया। इनके चुनाव जीतने की स्थिति में उपचुनाव होंगे।

इन सीटों पर भी संसय बरकरार

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह पहले ही विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे चुके हैं। विधानसभा सचिवालय ने सीट भी रिक्त घोषित कर दी है। कांग्रेस के दो अन्य विधायक रामनिवास रावत और निर्मला सप्रे की सदस्यता पर भी तलवार लटकी हुई है। भाजपा ने चुनाव के दौरान दोनों विधायकों को अपने मंच पर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था। कांग्रेस इनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त कराने को लेकर नियम, प्रक्रिया से लेकर विधिक स्थिति का अध्ययन करा रही है।

मानसून के बाद होंगे उपचुनाव

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि उपचुनाव मानसून के बाद कराए जाएंगे। अभी केवल अमरवाड़ा विधानसभा सीट रिक्त होने की सूचना विधानसभा सचिवालय से प्राप्त हुई है, जिसे चुनाव आयोग भेजा गया है। सामान्यत: सीट रिक्त घोषित होने से छह माह के भीतर चुनाव करा दिए जाते हैं।

राज्य सभा की सीट ज्यादा समय रिक्त नहीं रहती है, इसलिए उसके चुनाव पहले हो सकते हैं। वैसे भी उसमें मतदाता विधायक होते हैं और दलीय स्थिति स्पष्ट होने के कारण अधिकतर निर्विरोध निर्वाचन ही होता है। उधर, विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों का कहना है कि दलीय स्थिति के अनुसार भाजपा की सदस्य संख्या 163 और कांग्रेस की 65 है। एक सदस्य भारत आदिवासी पार्टी से हैं तो एक सीट रिक्त है।

About rishi pandit

Check Also

दो दिन तक हुई झमाझम बारिश ने चारों-तरफ पानी-पानी कर दिया, बड़ौदा में तो बाढ़ जैसे हालात

श्योपुर, बड़ौदा, सोंईकलां जिले में दो दिन तक हुई झमाझम बारिश ने चारों-तरफ पानी-पानी कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *