Sunday , October 6 2024
Breaking News

बीएसपी कार्यकर्ताओं द्वारा सिक्कों से तौलते वक्त लकड़ी का तमगा टूटकर डॉ ऋतु सिंह को लगा, हुई घायल

चंडीगढ़
 चंडीगढ़ से बसपा उम्मीदवार डॉ ऋतु सिंह हादसे का शिकार हो गई हैं। उनके सिर में काफी चोट आई है। उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा, जहां उनके सिर पर टांके लगाए गए हैं।

दरअसल सोमवार को एक कॉलोनी में कार्यकर्ता डॉ ऋतु सिंह को सिक्कों से तोल रहे थे। इसी दौरान तकड़ी का तमगा टूटकर बसपा प्रत्याशी के सिर में लगा। इससे वह घायल हो गईं और उनके सिर से खून निकलने लगा। इसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उनके सिर पर टांके लगाए गए और फिर घर भेज दिया गया।

बसपा ने चंडीगढ़ से डॉक्टर ऋतु सिंह को मैदान में उतारा है। ऋतु दिल्ली यूनिवसिर्टी की पूर्व प्रोफेसर रही हैं। वह दौलत राम कॉलेज से जुड़ी हुई थीं और मनोविज्ञान विषय की जानकार थीं। वह यूनिवर्सिटी में भी दलितों के लिए आवाज उठाने के लिए जानी जाती थीं। जब उन्हें बर्खास्त किया गया था तो खूब आंदोलन हुआ था। उन्होंने पीएचडी पकौड़े वाली के नाम से ठेला भी लगाया था।

उन्होंने कथित जाति उत्पीड़न को लेकर सितंबर 2023 में कला संकाय, नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद उन्हें विश्वविद्यालय से निकाल दिया गया था और उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया गया था।

 

About rishi pandit

Check Also

हरियाणा में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कुमारी सैलजा ने बड़ा दावा किया, ‘हाईकमान मुझे नजरअंदाज नहीं कर सकता’

नई दिल्ली हरियाणा में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पार्टी की राज्यसभा सांसद कुमारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *