Sunday , September 29 2024
Breaking News

सक्ती में पति सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, नवविवाहिता को आत्महत्या करने उकसा और प्रताड़ित कर रहे थे

सक्ती.

सक्ती जिले में नवविवाहिता महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। मामले मे पुलिस ने महिला के पति, सास-ससुर और ननंद को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी मिलकर महिला को सोने, चांदी के जेवर और अन्य बातों को लेकर प्रताड़ित करते थे। जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम रिंगनी निवासी मृतिका सरिता कश्यप की शादी करीब दो वर्ष पहले गांव मरघट्टी गांव के एक युवक से हुई थी। जिससे महिला का एक बच्चा भी है। इस बीच महिला को गांव के ही दुकालू कश्यप से प्रेम हो गया। जिसके बाद महिला ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर करीब 6 महीन पहले दुकालू कश्यप से शादी कर ली। सामाजिक बैठक के बाद दुकालू के घर वालों ने महिला को अपना लिया था। कुछ महीने बाद महिला के ससुराल वाले महिला को मायके से लाए हुए सोने-चांदी के जेवर को पहले पति के यहां छोड़कर आ गई हो कहकर और अन्य बातों को लेकर लगातार प्रताड़ित करते थे। जिसकी वजह से महिला ने घर मे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला के फांसी लगाने की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा।

जांच के दौरान पुलिस को महिला के ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित करने की जानकारी मिली। जिस पर पुलिस ने महिला के ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले मे अपराध दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी पति दुकालू कश्यप, ससुर मट्टूराम कश्यप, सास झुलबाई कश्यप, ननंद कौशिल्या कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

About rishi pandit

Check Also

पाईप बम व भरमार बंदूक के साथ 2 नक्सली गिरफ्तार

सुकमा जिले के एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *