Saturday , October 31 2026
Breaking News

इंटर्नशिप में फेल होने के बाद छात्र ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में था छात्र

रायपुर

रायपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एक 25 साल के मेडिकल छात्र ने अपने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मृतक रंजीत भोयर MBBS पीजी इंटर्न कर रहा था। उन्होंने आगे कहा कि छात्र कई दिनों से अवसाद में चल रहा था, जिसका वह इलाज भी करा रहा था।

एक अधिकारी ने कहा कि छात्र भोयार के कुछ दोस्तों ने उसे मंगलवार को संस्थान के परिसर में लड़कों के छात्रावास में उसके कमरे में बेहोश पाया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत हॉस्टल वार्डन को इसकी जानकारी दी।

बेहोश होने की जानकारी मिलने के बाद डॉक्टरों ने भोयर की जांच की। इसी दौरान वह मृत पाया गया।  अमानाका पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि मृतक ओडिशा के भुवनेश्वर का रहने वाला था।

अधिकारी ने बताया कि इस पूरे घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने आगे कहा कि भोयर का डिप्रेशन से गुजर रहा था, जिसका इलाज चल रहा था। उन्होंने आगे बताया कि छात्र ने पिछले साल से अपनी पीजी इंटर्नशिप पूरी नहीं की थी, जिसके कारण वह डिप्रेशन में आ गया था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।  

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले प्रदेश के किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का मिला लाभ

रायपुर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने देशभर के पात्र किसानों के खातों में अंतरित की सम्मान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *