Monday , November 2 2026
Breaking News

अमित शाह ने जनसभा के दौरान एक बड़ा दावा किया, चार चरण के मतदान पूरे, 380 में से पीएम मोदी 270 सीट लेकर पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं

कोलकाता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के बनगांव में एक जनसभा के दौरान एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि चार चरण के मतदान पूरे हो गए हैं। 380 सीटों का चुनाव पूरा हो गया है। बंगाल में 18 सीटों का चुनाव पूरा हो गया है। आज में बता कर जाता हूं कि 380 में से पीएम मोदी 270 सीट लेकर पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं। आगे की लड़ाई 400 पार करने की है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं कि CAA के तहत नागरिकता के लिए जो भी अर्जी करेगा, उसे तकलीफ आएगी। मतुआ समाज के लोगों को मैं आश्वस्त करने आया हूं कि किसी को कोई तकलीफ नहीं आएगी। नागरिकता भी मिलेगी और देश में सम्मान के साथ जी भी पाओगे।  दुनिया की कोई ताकत मेरे शरणार्थी भाइयों को भारत का नागरिक बनने से रोक नहीं सकती, ये श्री नरेन्द्र मोदी जी का वादा है।

उन्होंने कहा कि यहां पर (बंगाल में) कटमनी, घुसपैठ, बम धमाके और सिंडिकेट राज… ममता  दीदी नहीं बंद कर सकती हैं, इसे सिर्फ मोदी जी ही बंद कर सकते हैं। चिटफंड घोटाले वाले, शिक्षक भर्ती घोटाले वाले, नगरपालिका भर्ती घोटाले वाले, राशन घोटाले वाले, गाय और कोयला तस्करी करने वाले व पैसे लेकर सवाल करने वालों को जेल जाने की तैयारी कर लेनी चाहिए। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

इससे पहले अमित शाह ने सोमवार को आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने नहीं गए क्योंकि उन्हें वोट बैंक खोने के डर है। महाराष्ट्र के धुले जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा था कि राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को निरस्त करने के फैसले का विरोध किया। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से जानना चाहा कि कांग्रेस नेता के इस रुख पर उसकी क्या राय है?

About rishi pandit

Check Also

दिल्ली के केंद्रशासित प्रदेश बनने के 70 साल पूरे, जानिए क्यों नहीं मिला पूर्ण राज्य का दर्जा

नई दिल्‍ली  दिल्ली की सुबह में एक अजीब-सा विरोधाभास दिखाई देता है। एक तरफ संसद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *