Sunday , May 19 2024
Breaking News

Lok Sabha Phase 3 Election: असम में सबसे ज्यादा तो महाराष्ट्र में सबसे कम वोटिंग, जानें अब तक का हाल

Lok sabha elections phase three voting live updates up wb gujarat maharashtra karnataka bihar mp cg assam goa: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर मतदान हुआ। आज गुजरात की 25, उत्तर प्रदेश की 10, महाराष्ट्र की 11, कर्नाटक की 14 सीटों समेत कुल 93 सीटों पर मतदान हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की। इसके बाद पीएम ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मताधिकार का प्रयोग किया।

पांच बजे तक वोटिंग के आंकड़े

राज्य9 बजे तक मतदान %11 बजे तक मतदान %1 बजे तक मतदान %3 बजे तक मतदान %5 बजे तक मतदान %
असम10.1227.3445.8863.0874.86
बिहार10.4124.4136.6946.6956.01
छत्तीसगढ़13.2429.9046.1458.1966.87
दादरा नगर हवेली10.1324.6939.9452.4365.23
गोवा13.0230.9449.0461.3972.52
गुजरात9.8724.3537.8347.0355.22
कर्नाटक9.4524.4841.5954.2066.05
मध्य प्रदेश14.4330.2144.6754.0962.28
महाराष्ट्र6.6418.1831.5542.6353.40
उत्तर प्रदेश12.9426.1238.1246.7855.13
पश्चिम बंगाल15.8532.8249.2763.1179.93

तीन बजे तक वोटिंग के आंकड़े

राज्य9 बजे तक मतदान %11 बजे तक मतदान %1 बजे तक मतदान %3 बजे तक मतदान %
असम10.1227.3445.8863.08
बिहार10.4124.4136.6946.69
छत्तीसगढ़13.2429.9046.1458.19
दादरा नगर हवेली10.1324.6939.9452.43
गोवा13.0230.9449.0461.39
गुजरात9.8724.3537.8347.03
कर्नाटक9.4524.4841.5954.20
मध्य प्रदेश14.4330.2144.6754.09
महाराष्ट्र6.6418.1831.5542.63
उत्तर प्रदेश12.9426.1238.1246.78
पश्चिम बंगाल15.8532.8249.2763.11

असम के मुख्यमंत्री ने डाला वोट

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बारपेटा संसदीय क्षेत्र में अपना वोट डाला। कांग्रेस के दीप बायन के खिलाफ एनडीए ने असम गण परिषद (एजेपी) के उम्मीदवार फणी भूषण चौधरी को मैदान में उतारा है। सरमा ने वोट डालने के बाद कहा कि असम में हर आयुवर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है। पिछले 10 साल में असम के लोगों ने अभूतपूर्व विकास देखा है। हम उसे जारी रखना चाहते हैं।

भाजपा में शामिल हुई राधिका खेड़ा, बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह

भाजपा में शामिल होने के बाद राधिका खेड़ा ने कहा, “मैं परसों तक कांग्रेस में रही और न्याय मांगती रही, लेकिन जो अपनी पार्टी की बेटी को न्याय नहीं दे सके। जिसने अपने जीवन के 22 साल पार्टी को दे दिया उसे न्याय नहीं दे पाए तो जनता भी देख रही है कि वो उन्हें क्या न्याय दे पाएंगे। मैं देश की जनता को कहना चाहूंगी कि जो अपना घर नहीं संभाल पा रहे हैं, वो जो 5 न्याय में से एक महिला न्याय की बात कर रहे हैं वह वो पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो वह किसी के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे।”

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “जो लोग ‘वोट जिहाद’ के नारे लगा रहे हैं, उनका समर्थन पाकिस्तान से ‘जिहाद’ करने वाले लोग कर रहे हैं। वे पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के खिलाफ ‘वोट जिहाद’ की बात करते हैं। मैं देश की जनता से अपील करना चाहता हूं कि उन्हें अपने वोट के जरिए जवाब दें।”

West Bengal: मतदान केंद्र के बाहर धरने पर बैठीं महिलाएं

पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरा चरण की वोटिंग जारी है। मालदा में महिलाओं ने अपने क्षेत्र में विकास के मुद्दों को लेकर विरोध जताते हुए मतदान का बहिष्कार किया। ये महिलाएं मालदा के एक मतदान केंद्र राजदौल एसएसकेपी के बाहर ही धरने पर बैठ गईं। मतदान का बहिष्कार कर रही एक महिला ने कहा, “हमारे क्षेत्र में विकास से जुड़ा कोई ताम नहीं हुआ है, सड़कें, ब्रिज नहीं बनाई गई। क्षेत्र के सांसद विधायक यहां से नदारद हैं। हमारी बातें सरकार को सुन्नी होंगी। जब तक यहां पर मतदान जारी रहेंगे हम तब यहां बैठे रहेंगे। हम मतदान का बहिष्कार कर रहे हैं।”

मुर्शिदाबाद में माकपा प्रत्याशी से भिड़े टीएमसी कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। मुर्शिदाबाद में एक मतदान केंद्र पर मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र से CPI(M) उम्मीदवार मो. सलीम और तृणमूल कांग्रेस समर्थकों के बीच बहस हुई। तृणमूल समर्थकों ने मो. सलीम गो बैक के नारे लगाए। मो. सलीम ने कहा, “यहां पर लोगों को डराया धमकाया जा रहा है और आश्चर्य की बात है कि पुलिस खुद यह सब कर रही है। लोगों को वोट डालने के लिए धमकी दी जा रही। बूथ के सामने लोग खड़े होकर नारे लगा रहे हैं, पुलिस को उन्हें हटाने को कहा गया।”

About rishi pandit

Check Also

छह राज्यों में लू और पांच दिन और झुलसाएगी गर्मी, मानसून के आज दक्षिण अंडमान पहुंचने का अनुमान

नई दिल्ली. उत्तर पश्चिम भारत में प्रचंड गर्मी का दौर जारी है। दिल्ली के नजफगढ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *