Sunday , September 29 2024
Breaking News

Top News: 26 जनवरी दिल्ली हिंसा का आरोपी इकबाल सिंह गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

Top News:digi desk/BHN/  26 जनवरी गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में एक और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने पंजाब के होशियारपुर से इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया है। इकबाल सिंह पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। स्पेशल सेल ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दें, किसान आंदोलन के ट्रैक्टर रैली को दौरान हिंसा फैलाने का मुख्य आरोपी दीप सिद्धु पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

शराब माफिया का पुलिस टीम पर हमला, याद आया विकास दुबे

उत्तर प्रदेश के कासगंज में शराब माफिया का पुलिस टीम पर हमला कर दिया है। वारदात में एक सिपाही की हत्या कर दी गई जबकि एक एक दरोगा घायल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी घटना का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका या NSA) लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही शहीद सिपाही के आश्रित परिवार को 50 लाख की सहायता व नौकरी देने की घोषणा की है। घटनाक्रम मंगलवार शाम है। कुर्की के लिए नोटिस चस्पा करने गए दारोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र कुमार को शराब माफिया मोतीराम ने पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट की गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल पहुंंचा। दोनों सिपाही गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में बंधक मिले। आरोपी हिस्ट्रीशीटर मोतीराम के विरुद्ध 11 केस दर्ज हैं। कासगंज में हुई इस वारदात ने लोगों को कानपुर के बिकरू कांड की याद दिला दी। बिकरू में माफिया विकास दुबे के यहां दबिश देने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया था। इसमें एक सीओ समेत कई पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। बाद में पुलिस ने विकास दुबे का भी एनकाउंटर कर दिया था।

 

About rishi pandit

Check Also

वंदे भारत ट्रेन का डंका दुनियाभर में, जापान की बुलेट ट्रेन को पीछे छोड़ा, कई देशों ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया नीति का पूरी दुनिया में डंका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *