Saturday , October 31 2026
Breaking News

Anuppur: सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी, अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था परिवार

अनूपपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ अनूपपुर के रामनगर थाना अंतर्गत सूने घर में लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है। पूरा परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव गया हुआ था, जहां पड़ोसियों के द्वारा ताला टूटने की सूचना दिए जाने के पश्चात गांव से वापस आकर इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। इस पर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

घटना के संबंध में बताया गया कि फरियादी मनिंदर सिंह पिता स्वर्गीय हरिशंकर सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 अंबेडकर भवन के सामने राजनगर जो कि 14 अप्रैल को बड़ी मां का देहांत हो जाने के पश्चात उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव गया हुआ था। घर में कोई नहीं था और ताला बंद था। इसके पश्चात 30 अप्रैल को पड़ोसी उमेश कुशवाहा के द्वारा फोन करके बताया गया कि तुम्हारे घर का ताला टूटा है, जिसके पश्चात गुरुवार को गांव से वापस लौट के पश्चात घर पर आकर देखा तो लाखों रुपये के सामान चोरी कर लिए गए थे।

यह सामान हुआ चोरी
थाने में दर्ज कराई शिकायत में फरियादी के द्वारा बताया गया कि घर में रखी पेटी अलमारी एवं दीवान के अंदर रखे सामान बर्तन, डिनर सेट, पूजा वाले बर्तन,एलइडी टीवी, एक नग सोने का मंगलसूत्र ,एक कान की बाली, कान का टप्स एक, कान का नथ दो जोड़ी, मांग टीका एक, अंगूठी 3नग, एक पायल चांदी का, चांदी का सिक्का 25 अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया। मामले की शिकायत पर रामनगर पुलिस के द्वारा इस मामले में अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा- 457, 380 का अपराध आदर्श करते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

About rishi pandit

Check Also

कार्यवाहियों के डर से निशाना बनाने की जुगत में लगे कई कर्मचारी और चिकित्सक

कार्यवाहियों के डर से निशाना बनाने की जुगत में लगे कई कर्मचारी और चिकित्सक -मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *