Tuesday , September 17 2024
Breaking News

National: :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन, आरती में हुईं शामिल, सरयू तट का किया भ्रमण

Lucknow ayodhya president draupadi murmu offers prayer to ramlala: digi desk/BHN: digi desk/BHN/अयोध्या/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन करने के बाद वह संध्या आरती में भी शामिल हुईं। उन्होंने मंदिर के अंदर काफी वक्त गुजारा। इसके पहले उन्होंने हनुमान गढ़ी के दर्शन करने के साथ सरयू तट पहुंचकर आरती भी की थी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को अयोध्याधाम पहुंचीं और सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। यहां उन्हें पुजारी राजू दास ने चांदी की गदा, चांदी का राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भेंट किया।

हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति सरयू घाट के आरती स्थल पर पहुंचीं। जहां उन्होंने महाआरती में भाग लिया। 

सरयू घाट पर चारों तरफ वेद मंत्रों की गूंज सुनाई दे रही है। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और यूपी सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही मौजूद हैं।

इसके पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर पहुंचीं। जहां उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति अयोध्या धाम के लिए रवाना हुईं। एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह आवागमन रोका गया है।

हनुमानगढ़ी में पुजारी राजू दास ने राष्ट्रपति को चांदी की गदा, चांदी का राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भेंट किया।

About rishi pandit

Check Also

उद्घाटन से पहले वंदे मेट्रो का नाम बदला, बनी नमो भारत रैपिड रेल

भुज  रेलवे ने छोटी एवं मध्यम दूरी यात्रा न्यूनतम समय में पूरी करने वाली नवनिर्मित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *