Tuesday , May 14 2024
Breaking News

National: कल से बढ़ेगा गर्मी का सितम, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा…!

Mausam ki jankari heat wave will increase in delhi ncr from tomorrow: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ राजधानी में गर्मी का सितम बढ़ेगा। सोमवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवा के साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस बीच बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं है।

रविवार को सुबह से धूप खिली रही। लेकिन दोपहर तक आसमान में हल्के बादल छाए रहे। लेकिन, बीच में कई बार सूरज और बादलों के बीच लुका छिपी चलती रही। हालांकि, लोगों को इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 38.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नजफगढ़ में 39 के पार पारा पहुंचा
मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पीतमपुरा में 39.8, पूसा में 39.7, रिज में 39.3, जाफरपुर में 39.2, आया नगर में 38.8, पालम में 38.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

About rishi pandit

Check Also

लंका चौक से PM मोदी का रोड शो शुरू, रथ पर CM योगी भी मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड की शुरुआत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *