Sunday , September 22 2024
Breaking News

Crime : मां ने बच्ची के लिए मांगे पांच रुपए, नाराज पिता ने बेरहमी से बेटी को मार डाला

Man killed his 20 month old daughter:digi desk/BHN/ महाराष्ट्र के गोंदिया जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने सिर्फ पांच रुपए के लिए अपनी 20 महीने की बेटी को मार डाला। जानकारी के अनुसार बच्ची काफी रो रही थी। उसे चुप कराने मां ने 5 रुपए मांगे, ताकि उसे कुछ खाने का सामना दिला सके। इस बात से नाराज शख्स ने मासूम की दीवार पर पटक कर हत्या कर दी। यह घटना दो फरवरी को गोंदिया जिले के लोनारा गांव में हुई। दरअसल 28 वर्षीय विवेक मंगलवार को ड्यूटी कर घर लौटा था। उस समय उसकी 20 महीने की बेटी वैष्णवी रो रही थी। बच्ची को चुप कराने के लिए मां (वर्षा) ने विवेक से पांच रुपए कुछ खरीदने के लिए मांगे। इस बात से वह आगबबूला हो गया और मासूम को उठाया और कमरे से बाहर ले जाकर सीधे दीवार पर पटक दिया।

वर्षा ने रोकने की कोशिश की तो विवेक ने उसके साथ भी मारपीट की। बुरी तरह घायल बेटी को लेकर वर्षा तिरोदा उप-जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने एडमिट करने से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद मां ने पुलिस स्टेशन में विवेक के खिलाफ शिकायक दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

 

About rishi pandit

Check Also

अमेरिका दौरे से ठीक पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी धमकी

नई दिल्ली खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *