Friday , May 17 2024
Breaking News

MP: पारिवारिक विवाद में हस्तक्षेप करने पर साली की हत्या, पत्नी पर किया कई बार हमला

Madhya pradesh jabalpur jabalpur crime sister in law murdered for interfering in family dispute: digi desk/BHN/जबलपुर/ जबलपुर में ईद पर नाराज पत्नी को मनाने के लिए पति ससुराल पहुंचा था। पति-पत्नी के विवाद में बड़ी साली हस्तक्षेप करने लगी, जिससे आक्रोशित पति ने बड़ी साली और पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने के कारण बड़ी साली की मौत हो गई। पत्नी को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

हनुमानताल थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टक्कर ग्राम हड्डी गोदाम निवासी नाजिया उम्र 32 साल का एक साल पहले इमरान नामक युवक से निकाह हुआ था। पारिवारिक कलह के कारण नाजिया लगभग चार दिन पहले मायके में आकर रहने लगी थी। इमरान अपने पत्नी को लेने मंगलवार की देर रात ससुराल पहुंचा था। घर वापस लौटने की बात पर दोनों में विवाद चल रहा था। इस दौरान नाजिया की बड़ी बहन आयशा उम्र 40 दोनों के विवाद में हस्तक्षेप करने लगी।

युवक ने विरोध किया तो पत्नी और बड़ी साली विवाद करने लगी। आक्रोशित युवक ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। सीने में चाकू लगने के कारण आयशा की घटनास्थल पर मौत हो गई। युवक ने पत्नी पर चाकू से आधा दर्जन प्रहार किए थे, जिसके गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या तथा हत्या का प्रयास के तहत प्रकरण दर्ज कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है और उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ईद का जश्न बदला मातम में
ईद पर पत्नी को वापस लेने के लिए ससुराल पहुंचा था। पत्नी के वापस आने से इंकार कर दिया, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद होने लगा। बड़ी साली ने विवाद में हस्तक्षेप करते हुए बहन का पक्ष लेते हुए भेजने से इंकार कर दिया। पति-पत्नी के विवाद में हस्तक्षेप करने से मना करने पर बड़ी साली से उसका विवाद हो गया। उसके बाद आक्रोश में आकर युवक ने वारदात को अंजाम दिया। ईद पर्व के एक दिन पूर्व हुई इस घटना से परिवार सहित मोहल्ले में मातम का माहौल है।

About rishi pandit

Check Also

MP High Court: ‘दुष्कर्म-छेड़छाड़ की झूठी रिपोर्ट की धमकी देना, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की श्रेणी में’

Madhya pradesh jabalpur mp high court threatening to make false report of rape and molestation …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *