Sunday , May 19 2024
Breaking News

Satna: लोकतंत्र बचाओ महारैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सांसद से दागे 5 सवाल


200 करोड़ की सांसद निधि से कहां का हुआ विकास, रोजगार सिर्फ सांसद के बेटो को मिला


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कांग्रेस की लोकतंत्र बचाओ महारैली को स्थानीय बीटीआई मैदान में संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लोकसभा की चुनावी बेला में सतना के मौजूदा सांसद एंव भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह के ऊपर तीखा प्रहर किया है। श्री पटवारी ने सांसद से उनके पिछले 20 वर्षो का लेखा-जोखा मांगा है और उन्होने सांसद से 5 सवाल भी दागे हैं। श्री पटवारी ने कहा 200 करोड़ की भारी भरकम सांसद निधि से सतना का क्या विकास किया, एक व्हाईट पेपर में जारी करें, दूसरा मप्र में 20 वर्ष से और केन्द्र में 10 वर्ष से भाजपा की सरकार फिर भी सांसद अपने क्षेत्र में एक युनिर्वसिटी क्यो नहीं लेकर आए। सीमेंट यहां 8 प्लांट सतना वासियों को रोजगार क्यो नहीं, हक मारकर बाहरी को रोजगार मिला। सीमेंट प्लांट में सप्लाई किसके हैं आपके और बीजेपी के लोगो के हैं। माईनिंग में आपका एकाधिकार। श्री पटवारी ने कहा सांसद पहले 5 सवालो को जवाब दें, इसके बाद वोट मांगने निकले। उन्होने कहा रोजगार सतना के लोगो को नहीं मिला, मिला है तो सिर्फ सांसद के बेटे और परिवारजनो को। श्री पटवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी सिद्वार्थ कुशवाहा को दिल्ली भेजने की अपील लोकसभा क्षेत्र के वासियों से की।
आनी थी स्वीस बैंक की सूची, आ गई एसबीआई की
केन्द्र सरकार और मोदी पर निशाना साधते हुए श्री पटवारी ने कहा कि अच्छे दिन आंएगे 2014 में वायदा किया था, क्या हुआ 60 रूपए लीटर पेट्रोल 110 मे आ गया, किचन तेल 160 रूपए आ गया। दो करोड़ रोजगार देने का वायदा कहां गया, 15 लाख देने की बात कहां चली गई। मोदी जी ने कहा था भ्रष्टाचार मुक्त देश होगा, स्वीस बैंक की सूची आएगी, लेकिन यहां तो एसबीआई की सूची आ गई। 121 लोग भाजपा मे चले गए तो वे पाक साफ हो गए। आगे श्री पटवारी ने कहा कि प्रदेश में पर्ची का मुख्यमंत्री है न विधायको का है न तो जनता का है। बहनो के खाते मे आजतक 3 हजार नहीं आए।
सतना की जमीं मे हमेशा क्रांति लिखी गई
श्री पटवारी ने कहा कि यह मां शारदा पावन धरा है, यहां स्वं अर्जून सिंह, स्व. सुखलाल कुशवाहा, स्व. गुलशेर अहमद जैसे नेताओ की भूमि हैं, लिहाजा देश मे जो बदलाव हुए उसमे सतना की क्रांतिकारी नेताओ का अहम रोल रहा।
सांसद आए तो एक मुटठी चावल-गेहूं देना
श्री पटवारी ने कहा कि सांसद जब आपके गांव वोट मांगने आए तो उनको एक मुटठी गेहूं देकर बोलना समर्थन मूल्य 2700 दो वोट ले लो, चावल का 3100 दो वोट ले लो। न दे तो वोट नहीं बनता है। श्री पटवारी ने कहा सतना से कांग्रेस के सिद्वार्थ को दिल्ली पहुंचाने का काम करना है, देश मे यदि कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो प्रतिमाह 8500 रूपए देंगे। युवाओ के ग्रेजुअट होने के बाद पहली नौकर 8500 रूपए की होगी। किसाने के समर्थन मूल्य की गारंटी हम देते हैं।
देश मे रंगा-बिल्ला की सरकार- अरूण यादव
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि सतना की जनता ने विधानसभा में कांग्रेस को चुना और विधानसभा भेजा, अब देश की पार्लियामेंट का चुनाव है इसमे भी सतना का संासद कांग्रेस का चुनिए और दिल्ली भेजिए। यहां भाजपा के नुमांइदे दलित, आदिवासियों के ऊपर पेशाब करते हैं। भाजपा की सरकार ने देश को लूटने का काम किया है। देश में रंगा-बिल्ला की सरकार है।
यह पार्टी का नहीं अस्तित्व का चुनाव है- भवंर जीतेन्द्र सिंह
प्रदेश प्रभारी भवंर जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि देश मे सरकार तो 280 सांसदो मे बन जाती है फिर 400 क्यों, ये हमारे संविधान को बदलना चाहते हैं। भाजपा और मोदी की मंशा है कि जो यह चुनाव हो रहा है वह आखिरी चुनाव हो। रूस जैसे हमेशा के लिए एक ही व्यक्ति पीएम रहे। आगे चुटकी लेते हुए श्री सिंह ने कहा कि सतना सांसद महोदय कि बहुत चर्चा है। काम मे सांसद जीरो है, खनिज माफिया के रूप मे नंबर वन हैं। काम मे शून्य है, सांसद निधि का पैसा नहीं दे पाते है। इसलिए कांग्रेस के सिद्वार्थ को दिल्ली भेजिए वह आधी रात में आपके साथ खड़ा मिलेगा। यह चुनाव पार्टी का नहीं देश के अस्तित्व का चुनाव है।
कांग्रेस को खत्म करने की साजिश- विवेक तन्खा
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की लड़ाई मै दिल्ली में लड़ रहा हूं। 135 करोड रूपए ऐसे उठा लिए गए जैसे देश में कोई काननू ही नहीं बचा। यह कांग्रेस को खत्म करने की गहरी साजिश है। श्री तन्खा ने कहा मोदी जी का एक ही नारा है कांग्रेस मुक्त भारत। उन्होने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को नहीं जीताओगे तो सिर्फ एक ही पार्टी का चुनाव होगा वह है भाजपा। इसलिए जनतंत्र को बचाना है तो मत को ताकतवार बनांए और सतना से कांग्रेस प्रत्याशी सिद्वार्थ को विजयी बनाकर भेजे। आपने डब्बू नाम का एक बढ़िया लीडर दिया है। इसको दिल्ली भेजो तभी पूरे क्षेत्र का विकास होगा।
इन्होने भी किया संबोधित
लोकतंत्र बचाओ महारैली को विधायक डां राजेन्द्र प्रसाद सिंह और पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, कल्पना वर्मा समेत जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद, पूर्व मंत्री सईद अहमद के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया और सभी ने एक स्वर में कांग्रेस प्रत्याशी सिद्वार्थ कुशवाहा को दिल्ली भेजने का संकल्प पारित किया।
आपका साथ, आपका विश्वास मेरे साथ- सिद्वार्थ कुशवाहा
सतना लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विधायक सिद्वार्थ कुशवाहा ने सभा के अंतिम में संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने चारो तरफ भ्रष्टाचार का जाल फैला रखा है, पक्षपात की कार्रवाई हो रही है। लेकिन सतना लोकसभा क्षेत्र के लोगो को विश्वास और साथ मेरे साथ है मुझे पूर्व विश्वास है सतना के लोग दिल्ली में कांग्रेस का झंडा लहरांएगे।
ये रहे मौजूद
लोकतंत्र बचाओ महारैली मे मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव, राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा, प्रदेश प्रभारी भवंर जितेन्द्र सिंह के अलावा विधायक डां राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक कल्पना वर्मा, नीलांशु चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, शहर अध्यक्ष मकसूद अहमद, पूर्व मंत्री सईद अहमद के अलावा रश्मि सिंह, मैहर जिलाध्यक्ष धर्मेश घई, रामशंकर पयासी, उर्मिला त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता, आमजन मौजूद रहे।

About rishi pandit

Check Also

Satna: समर्थन मूल्य पर अब गेंहू की खरीद होगी 31 मई तक

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले भर में निर्धारित खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से गेंहू का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *