- नशेड़ी ने साधु के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य
- परिचित के घर भोजन करने गए थे साधु
- नशे में धुत था आरोपित
Madhya pradesh khandwa khandwa news drug addict did unnatural act with sadhu in omkareshwar police registered case: digi desk/BHN/खंडवा/ तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नशेड़ी युवक के खिलाफ साधु ने अप्राकृतिक कृत्य की शिकायत की है। मांधाता पुलिस के अनुसार 70 वर्षीय साधु निवासी उत्तर प्रदेश के साथ आरोपित निर्मल पुत्र अशोक निवासी ओंकरेश्वर द्वारा कुकर्म करने का आरोप है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया की वह चार दिन से ओंकारेश्वर में नर्मदा तट किनारे तपस्या कर रहे थे। एक स्थानीय व्यक्ति से परिचय हुआ तो वह उन्हें भोजन कराने अपने घर ले गया। परिचित उन्हें अकेला छोड़ सब्जी खरीदने गया, इतनी देर में आरोपित घर में घुस आया। वह नशे में धुत था, जिसने साधु के साथ कुकर्म किया।
इधर, जब साधु का परिचित वापस घर पहुंचा तो दरवाजा लगा हुआ था। उसने दरवाजा खटखटाया इतनी देर में आरोपित भाग चुका था। साधु ने परिचित को पूरी आपबीती सुनाई। वह उन्हें थाना मांधाता पुलिस के पास ले गया। यहां शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित निर्मल पुत्र अशोक सेन निवासी वार्ड तीन ओंकारेश्वर के खिलाफ कुकर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने उसी समय आरोपित निर्मल के घर दबिश दी और उसे हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।