Sunday , April 28 2024
Breaking News

National: कभी जेल में मुख्तार के साथ पत्नी अफ्शा बिताती थी समय, अब शौहर के आखिरी दीदार को मोहताज

National general wife afsha had once spent time with mukhtar in jail now she is desperate to see her husband for the last time: digi desk/BHN/इंदौर/ संसार में समय एक जैसा नहीं होता है। उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का एक समय उत्तर प्रदेश में वर्चस्व था। उसका कहा सरकार भी नहीं टालती थी। जेल में ही रहकर वह राज करता था। उसकी पत्नी अफ्शा अंसारी रोज जेल में पसंदीदा खाना लेकर आती थी। वह मुख्तार के वहीं पर रहती थी, लेकिन समय के साथ सब बिखरता चला गया। आज परिस्थितियां ऐसी हैं कि अफ्शा आखिरी बार मुख्तार के शव का दीदार भी नहीं कर पा रही है।

साल 2005 में मुख्तार के जेल जाते ही अफ्शा सक्रिय हो गई थी। उसने पति के साम्राज्य को आगे बढ़ाने का काम किया। मुख्तार के गैंग आईएस- 191 को उसने संभाला। अफ्शा अंसारी के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं। उसको रिवॉल्वर वाइफ के तौर पर पहचान मिली थी। अभी वह उत्तर प्रदेश पुलिस से बचकर भाग रही है। यूपी पुलिस ने उसके ऊपर 75 हजार का इनाम घोषित कर रखा है।

About rishi pandit

Check Also

गाजी मण्डी में आज सुबह सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका, दो मंजिला मकान ढहा, 4 घायल

लखनऊ लखनऊ में चौक की गाजी मण्डी में रविवार सुबह एक मकान में खाना बनाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *