Monday , April 29 2024
Breaking News

MP Weather : मार्च में ही 40 डिग्री उछला पारा, अगले 100 दिन आग उगलेगा आसमान, तपेगी धरती

  1. मार्च में ही 40 डिग्री उछला पारा, अगले 100 दिन आग उगलेगा आसमान
  2. प्रदेश के कई जिलों में 44 डिग्री के आसपास रह सकता है पारा
  3. मई-जून की गर्मी को लेकर मौसम विभाग ने किया आगाह

Madhya pradesh bhopal mp weather update temperature reached 40 degrees in march severe heat for next 100 days: digi desk/BHN/इंदौर/अप्रैल आने को है और मई-जून अभी दूर है लेकिन मार्च माह में ही आसमान आग उगलने लगा है। धरती तपने लगी है। हालात यह कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में पारा उछलकर 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है तो कुछ जिलों में इसके करीब ही है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल-परेशान होने लगे हैं। उनकी चिंता अगले गर्मी के 100 दिन को लेकर ज्यादा है, क्योंकि मार्च माह की तपन यह अहसास करा रही है कि अप्रैल, मई और जून में तापमान ऊंची छलांग लगाएगा।

मौसम विभाग भी अनुमान जता रहा है कि प्रदेश के कई जिलों में पारा 42-44 डिग्री सेल्सियस या उसके ऊपर भी जा सकता है। जाहिर है कि आसमान और आग उगलेगा और धरती की तपन बढ़ती जाएगी, उसमें सबको झुलसना पड़ेगा तो इसके लिए तैयार हो जाइए।

भोपाल: 40 डिसे से ऊपर जा रहा पारा

राजधानी भोपाल में मार्च माह में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जा रहा है। गुरुवार को यह 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

ग्वालियर: 40 डिसे तक पहुंच रहा पारा

ग्वालियर में इस साल मार्च का आखिरी सप्ताह पिछले कुछ सालों की तरह फिर गर्म है। पिछले कुछ सालों में शहर का तापमान मार्च आखिरी सप्ताह में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च माह का अभी तक का सबसे गर्म दिन 31 मार्च 2022 को था, जब तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक गया था। वर्ष 2017 में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि गत वर्ष 2023 के मार्च माह में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज हुआ था।

जबलपुर: 41 डिग्री पर पहुंच गया था पारा

गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया। दिन का पारा सामान्य से चार डिग्री बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। तेज धूप और दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा भी लोगों को परेशान करती रही। मौसम विभाग के रिकार्ड में दर्ज पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों पर गौर करें तो बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से मार्च में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे ही बना रहा।

सात वर्ष पूर्व 31 मार्च 2017 को जरूर दिन का अधिकतम तापमान 41 .2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। इसके पहले जरूर मार्च में तापमान 36 से 39 डिग्री के इर्द-गिर्द रहा। 2019 में एक बार तापमान 40.9 डिग्री, फिर 2021 और 2022 में मार्च के अंतिम दिनों में तापमान 40.5 और 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच ही रहा, पर वर्तमान में न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मालवा-निमाड़

झाबुआ: अधिकतम तापमान 41 डिसे

जिले में इन दिनों अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है। इसके साथ ही रात का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में और अधिक गर्मी बढ़ने की संभावना है। पिछले पांच वर्षों में मार्च के अंतिम दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना हुआ था।

खरगोन: पांच साल का रिकार्ड टूटा

जिले में तापमान ने मार्च माह में पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। तापमान 27 मार्च को 39.2 और 28 मार्च को 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पांच साल पहले 19 मार्च 2019 को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस साल अक्टूबर में औसत से ज्यादा वर्षा हुई। इसके बाद नवंबर से फरवरी तक वर्षा व अतिवृष्टि भी होती रही। इसके बावजूद मार्च में ही तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पार हो गया। जिले में तीन जगह सिंचाई योजना शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद तापमान बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आगामी अप्रैल व मई में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो सकता है।

इंदौर: पारा 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

गुरुवार को इंदौर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 02 डिग्री अधिक था। इंदौर में तीन साल पहले वर्ष 2021 में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इस वजह से तीन साल बाद गुरुवार को अधिकतम तापमान अपने सर्वोच्च स्तर पर रहा।

पिछले 10 वर्षो में मार्च माह में इंदौर का दिन का तापमान

वर्ष अधिकतम तापमान

  • 2014 37.1 डिग्री सेल्सियस
  • 2015 37.5 डिग्री सेल्सियस
  • 2016 39.0 डिग्री सेल्सियस
  • 2017 40.6 डिग्री सेल्सियस
  • 2018 38.8 डिग्री सेल्सियस
  • 2019 40.3 डिग्री सेल्सियस
  • 2020 36.4 डिग्री सेल्सियस
  • 2021 40.2 डिग्री सेल्सियस
  • 2022 38.7 डिग्री सेल्सियस
  • 2023 35.3 डिग्री सेल्सियस

इंदौर में मार्च में रिकार्ड- सबसे अधिक तापमान- 28 मार्च 1892 को 41.1 डिग्री

About rishi pandit

Check Also

MP: किसान के बेटे के अंगों ने बचाई पांच जिंदगी, हार्ट और लग्स चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे अहमदाबाद

Madhya pradesh indore indore organs of farmer s son saved five lives heart and legs …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *