Sunday , May 19 2024
Breaking News

Holika Dahan : अगर पूर्व दिशा की ओर उठ रही हैं होलिका की लपटें तो होता है शुभ फलदायी

  1. होलिका की अग्नि का पूर्व दिशा में जाना शुभ फलदायी
  2. उत्तर दिशा में जाती दिखाई दे तो यह सुख, समृद्धि का सूचक
  3. अग्नि पश्चिम दिशा की ओर जाए तो फसलों को होता है नुकसान

Holika Dahan 2024 digi desk/BHN/ ज्यादातर लोग होलिका दहन करते समय हाथ जोड़कर परिवार की सुख, समृद्धि की कामना तो करते हैं, लेकिन वे ध्यान नहीं देते कि होलिका की लपटें किस दिशा की ओर उठ रही हैं। ज्योतिष शास्त्र में होलिका की अग्नि और दिशाओं को विशेष महत्व दिया गया है। होलिका दहन करने के बाद यदि अग्नि की लपटें पूरब दिशा की जाती नजर आएं तो यह राज्य, देश के लिए सुखदायी होती है।

पूरब दिशा शुभ

Spiritual vrat tyohar holika dahan 2024 holika dahan fire and flame direction give special significance: digi desk/BHN/इंदौर/ ज्योतिषाचार्य डा.दत्तात्रेय होस्केरे के अनुसार होलिका की अग्नि का विविध दिशाओं में जाते दिखाई देने का अलग-अलग महत्व और फल है। यदि हवा पूरब दिशा की ओर चले यानी अग्नि की लौ पूर्व दिशा की ओर जाती नजर आए तो इसे राज्य और शहर के लिए प्रगति का सूचनक माना जाता है। राज्य के राजा से प्रजा खुश रहती है। राजा का मान, सम्मान और प्रभुत्व दिनो दिन बढ़ता है। पूरब दिशा को भगवान का घर माना गया है। संपूर्ण ब्रह्मांड को प्रकाशमान करने वाले सूर्यदेव का उदय पूर्व दिशा से ही होता है।

दक्षिण दिशा नुकसानदायी

होलिका की अग्नि यदि दक्षिण दिशा की ओर जाए यह कृषकों और फसल के लिए नुकसानदायी माना जाता है। महंगाई बढ़ती है। सत्ता पक्ष के नेताओं में आपसी मतभेद पैदा होते हैं, अपने से बड़े नेताओं की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जाता है। प्रशासन की तानाशाही से प्रजा दुखी होती है।

उत्तर दिशा से प्रगति

यदि अग्नि उत्तर दिशा में जाती दिखाई दे तो यह सुख, समृद्धि का सूचक है। उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा है। धन-धान्य में वृद्धि होती है।

पश्चिम दिशा फसलों को नुकसान

यदि अग्नि पश्चिम दिशा की ओर जाए तो फसलों को नुकसान होता है। फसल तो अच्छी होती है, लेकिन फसल काटने से पहले ही अति वर्षा, आगजनी की आशंका बढ़ती है।

धुआं ऊपर जाए तो सत्ता में बदलाव

होलिका दहन के पश्चात अग्नि का धुआं आकाश में बहुत दूर तक ऊपर ही ऊपर जाते नजर आए तो यह सत्ता में बदलाव का संकेत देता है।

About rishi pandit

Check Also

5 दुर्लभ योग में मनेगी मोहिनी एकादशी, इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

इस वर्ष मोहिनी एकादशी 19 मई 2024 दिन सोमवार को है। मोहिनी एकादशी के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *