Rajasthan: कोटा. राजस्थान के कोटा जिले में चंबल नदी में एक नाव पलट गई। इस नाव में करीब 40 लोग सवार थे। ग्रामीणों ने 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। इस हादसे में कई लोगों के डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक 7 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा खातौली इलाके में बुधवार सुबह हुआ। ग्रामीण नाव से कमलेश्वर धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। नाव में 30 से ज्यादा लोग सवार थे और इस पर कई मोटरसाइकिलें भी रखी हुई थी। नदी में अचानक यह नाव पलट गई। नाव पर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चें भी सवार थे। कई लोग खुद तैर कर बाहर आए जबकि कई लोगों को ग्रामीणों ने बचाया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।