Monday , May 13 2024
Breaking News

MP: स्वप्निल कुलकर्णी बने मध्य क्षेत्र प्रचारक, दीपक विस्पुते अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख होंगे

  1. इंदौर के विभाग प्रचारक विमल गुप्ता को मध्य भारत का प्रांत प्रचारक बनाया गया है
  2. मध्य क्षेत्र का सह क्षेत्र प्रचारक प्रेम शंकर सिदार को बनाया है
  3. मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित अब प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक होंगे

Madhya pradesh bhopal mp-news swapnil kulkarni becomes central zone campaigner deepak vispute will be all india co intellectual head: digi desk/BHN/भोपाल/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कई प्रमुख पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन किया गया है। मध्य क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक का दायित्व मध्य भारत के प्रांत प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी को सौंपा गया है। अभी तक यह दायित्व निभा रहे दीपक विस्पुते अखिल भारतीय सह बौद्धिक प्रमुख होंगे। स्वप्निल की जगह इंदौर के विभाग प्रचारक विमल गुप्ता को मध्य भारत का प्रांत प्रचारक बनाया गया है।

मध्य क्षेत्र का सह क्षेत्र प्रचारक प्रेम शंकर सिदार को बनाया है। सिदार अभी तक छत्तीसगढ़ के प्रांत प्रचारक थे। वहीं, नया क्षेत्र संघचालक पूर्णेंदु सक्सेना को बनाया गया है। वह अभी तक छत्तीसगढ़ के प्रांत संघचालक के दायित्व पर थे। हाल ही में नागपुर में हुई आरए्रसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में सहमति के बाद यह परिवर्तन किए गए हैं।

बता दें कि मध्य क्षेत्र में संघ की दृष्टि से बनाए गए मध्य भारत, महाकोशल, मालवा और छत्तीसगढ़ प्रांत आते हैं। मालवा प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख विनय दीक्षित अब प्रज्ञा प्रवाह के संयोजक होंगे। इसी प्रांत के वर्तमान प्रचारक बलिराम को अखिल भारतीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख बनाया गया है। राजमोहन मालवा प्रांत के नए प्रांत प्रचारक होंगे। अभी तक वह यहीं पर सह प्रांत प्रचारक थे। इसके पहले भोपाल में महानगर प्रचारक भी रह चुके हैं।

About rishi pandit

Check Also

MP:13 महीने बाद पिता को मिलीं बेटे की अस्थियां, DNA सैंपल मिलान नहीं होने से उलझा मामला

दमोह जिले के पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया छक्का का मामलाबेटे को खोजने पिता ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *