Saturday , June 1 2024
Breaking News

ओपिनियन पोल : यूपी में I.N.D.I.A. को बड़ा झटका, राहुल- अखिलेश नहीं दिखा पा रहे कमाल

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश को लेकर आए एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल में एनडीए को भारी बढ़त बनती दिख रही है। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। कांग्रेस के राहुल गांधी और सपा के अखिलेश यादव के साथ आने के बाद भी यूपी में कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव होता नहीं दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी यूपी की राजनीति के दो ध्रुवों के रूप में आते दिखे हैं। यूपी चुनाव 2022 के समय में बड़ा बदलाव होता दिखा। दो ध्रुवीय मुकाबले में भाजपा को सपा कड़ी टक्कर देती दिखी। हालांकि, यूपी में भाजपा मिशन- 80 के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। इसको लेकर पार्टी के स्तर पर रणनीति तैयार की गई है। भाजपा ने पूर्वांचल के ओबीसी पॉलिटिक्स को साधने के लिए ओम प्रकाश राजभर को साथ जोड़ा है। वे योगी सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। वहीं, दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी में जाट वोट बैंक राष्ट्रीय लोक दल और जयंत चौधरी के साथ आने के बाद भाजपा के साथ मजबूती से जुड़ता दिख रहा है। ये तमाम समीकरण ओपिनियन पोल रिजल्ट में दिखते हैं।
यूपी में 74- 6 का आ सकता है आंकड़ा

उत्तर प्रदेश को लेकर आए एबीपी ओपिनियन पोल के आंकड़े अगर रिजल्ट में बदलते हैं तो एनडीए 74 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। वहीं, विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. को 6 सीटें मिलने का अनुमान है। ओपिनियन पोल के आंकड़ों के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी और अन्य राजनीतिक दलों का इस बार खाता खुलना संभव नहीं दिख रहा है। इस प्रकार यूपी में भाजपा मिशन- 80 को हासिल करती इन आंकड़ों से नहीं दिख रही है। हालांकि, एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार को बनवाने में यूपी बड़ी भूमिका निभा सकती है।

ओपिनियन पोल के आंकड़ों को देखें तो एक बार फिर समाजवादी पार्टी 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव परिणामों को दोहराती दिख रही है। दोनों चुनावों में सपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज कर थी। सपा से गठबंधन का फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। पार्टी 2019 के एक सीट को बचाने में कामयाब होती दिख रही है।

भाजपा का बढ़ सकता है वोट शेयर

एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल के आंकड़े अगर परिणाम में बदलते हैं तो यूपी की अलग तस्वीर बनती दिख रही है। पिछले 10 सालों में यूपी में भाजपा की पॉपुलरिटी का ग्राफ नीचे जाने की जगह बढ़ता दिख रहा है। लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा को करीब 42 फीसदी वोट शेयर के साथ 71 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा करीब 50 फीसदी वोट शेयर अपने नाम करने में कामयाब रही थी। इस चुनाव में भाजपा को 62 सीटों पर जीत मिली थी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 51 फीसदी वोट शेयर मिलने की उम्मीद की जा रही है। इससे साफ हो रहा है कि मोदी- योगी की पॉपुलरिटी यूपी में अभी भी उसी तरह से बरकरार है।

न्यूज-18 के सर्वे में भी बड़ी बढ़त

न्यूज- 18 के एग्जिट पोल सर्वे में भी एनडीए को यूपी में बड़े स्तर पर सफलता मिलती दिख रही है। न्यूज-18 के सर्वे में यूपी की 80 में से 77 लोकसभा सीटों पर एनडीए को जीत मिलती दिख रही है। वहीं, सपा- कांग्रेस गठबंधन को दो और बसपा को एक सीट पर जीत मिलने का अनुमान है। न्यूज-18 के सर्वे के अनुसार, यूपी में एनडीए का वोट शेयर 57 फीसदी रहने का अनुमान है। वहीं, विपक्षी गठबंधन को 26 फीसदी, बीएसपी को 9 फीसदी और अन्य के पाले में 8 फीसदी वोट शेयर जाने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल रिजल्ट से भी भाजपा की पॉपुलरिटी का अंदाजा प्रदेश में लगाया जा सकता है।

About rishi pandit

Check Also

भगवान राम की नगरी अयोध्या में गर्मी का प्रकोप जारी है, सूर्य भगवान मानो आसमान से आग बरसा रहे

अयोध्या भगवान राम की नगरी अयोध्या में गर्मी का प्रकोप जारी है। सूर्य भगवान मानो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *