Wednesday , May 8 2024
Breaking News

MP: सत्येंद्र सिंह MP के नए लोकायुक्त, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, जस्टिस एन.के गुप्ता की ली जगह

Madhya pradesh justice satyendra singh new lokayukta of madhya pradesh chief secretary law: digi desk/BHN/भोपाल/ जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह को मध्य प्रदेश का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। रविवार शाम राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। वर्तमान लोकायुक्त एनके गुप्ता का कार्यकाल पिछले साल 17 अक्टूबर को ही पूरा हो गया था। लेकिन, अब तक नए लोकायुक्ति की नियुक्ति नहीं की गई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव के बाद ही प्रदेश को नया लोकायुक्त मिलेगा, लेकिन आचार संहिता लगने से पहले पूर्व न्यायमूर्ति सत्येंद्र कुमार सिंह को लोकायुक्त बनाया गया है।

जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह 2023 में ही हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से रिटायर्ड हुए हैं। वे हाई कोर्ट में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चके हैं। इसके अलावा वे भोपाल जिला न्यायालय में एडीजे के पद पर भी रह चुके हैं। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के आदेश पर शनिवार देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग ने जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह की लोकपाल पद पर नियुक्त के आदेश जारी किए हैं। वहीं देर शाम उनकी शपथ भी हो गई।  

बतादें कि लोकायुक्त का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी अगर, नए लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होती है तो वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल अपने आप ही बढ़ जाता है। अधिकतम यह एक साल तक बढ़ाया जा सकता है। 17 अक्टूबर 2023 को लोकायुक्त एनके गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया था। ऐसे में नए लोकायुक्त की नियुक्ति लोकसभा चुनाव के बाद होने की चर्चा थी, लेकिन आचार संहिता से पहले  जस्टिस सत्येंद्र कुमार सिंह की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए। 

About rishi pandit

Check Also

एक मजबूर बाप ! नहीं मिला शव वाहन,टोकनी में बेटे को लेकर गांव पहुंचा किसान

 डिंडौरी  डिंडौरी जिला भुरका गांव में घर में लगी आग की चपेट में आकर चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *