Monday , May 20 2024
Breaking News

Kuno National Park: फिर आई खुशखबरी, दक्षिण अफ्रीका से लाई गई चीता गामिनी ने जन्मे पांच शावक, कूनो में अब 13 शावक

  1. दक्षिण अफ्रीका से 18 फरवरी 2023 को गामिनी सहित 8 चीता लाए गए थे
  2. नामीबिया से डेढ़ साल पहले लाई गईं ज्वाला व आशा भी दे चुकी हैं शावकों को जन्म

Madhya pradesh sheopur kuno national park good news again from kuno female cheetah gamini brought from south africa gave birth to five cubs now 13 cubs in kuno: digi desk/BHN/श्योपुर/ कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर इनके फोटो-वीडियो शेयर कर जानकारी साझा की। 18 फरवरी 2023 को दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से गामिनी पहली मादा चीता है, जिसने भारत की धरती पर शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले नामीबिया से लाई गई ज्वाला ने दो बार और आशा ने एक बार शावकों का जन्म दिया है। कुल मिलाकर अब कूनो में 13 चीता शावक व 13 वयस्क चीता हो गए हैं।

चीता पुनर्स्थापना प्रोजक्ट के तहत 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीतों को लाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इनमें से ज्वाला चीता ने मार्च 2023 को चार शावकों को जन्म देकर बड़ी खुशखबरी दी थी, हालाकि भीषण गर्मी और कमजोरी के चलते इनमें से तीन शावकों की मौत हो गई थी। एक शावक पूरी तरह स्वस्थ है व एक साल का होने वाला है।

इस वर्ष जनवरी में आशा चीता ने तीन और ज्वाला चीता ने चार शावकों को जन्म दिया था, जिसके बाद अब गामिनी ने पांच शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी साझा कर इसे प्रोजेक्ट चीता की बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने लिखा कि दक्षिण अफ्रीका के त्वालु कालाहारी रिजर्व से लाई गई 5 साल की मादा चीता गामिनी ने 5 शावकों को जन्म दिया है। इससे भारत में जन्मे शावकों की संख्या 13 हो गई है।

यह भारतीय धरती पर तीसरी मादा चीता है, जिसने यहां वंशवृद्धि की है। इसके लिए सभी को बधाई, विशेषकर वन अधिकारियों, पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की टीम को, जिन्होंने चीतों के लिए तनाव मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया है, जिससे सफल संभोग और शावकों का जन्म हुआ है। सिंह परियोजना संचालक और एपीसीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि मादा चीता गामिनी और शावक अभी बड़े बाड़े में है। टीम को निगरानी के दौरान इसकी जानकारी मिली। गामिनी के सभी शावक स्वस्थ हैं।

भारत में यूं हुई चीता का वंशवृद्धि

-10 मार्च 2024 को गामिनी चीता ने पांच शावकों को जन्म दिया है।

-23 जनवरी 2024 को ज्वाला चीता ने दूसरी बार चार शावकों को जन्म दिया।

-3 जनवरी 2024 को आशा चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है।

-27 मार्च 2023 ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया, जिनमें से 23 मई को एक व 25 मई को दो शावकों की मौत हो गई।

About rishi pandit

Check Also

निजी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली

देहरादून देहरादून के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *