Saturday , April 27 2024
Breaking News

Minister Ayodhya Visit: भगवान श्रीराम का दर्शन करने मंत्रिमंडल के सदस्य सपत्नीक जाएंगे अयोध्या

  1. 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई
  2. पूरे देश से लोग वहां इस अवसर का साक्षी बनने के लिए पहुंच रहे थे
  3. प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मंदिरों में श्रीरामोत्सव मनाने की अपील की थी

Madhya pradesh bhopal mp cabinet minister ayodhya visit cm mohan yadav will got to ayodhya on monday with cabinet ministers: digi desk/BHN/भोपाल/ सुबह कैबिनेट की बैठक के बाद सोमवार को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सपत्नीक अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम का दर्शन करने जाएंगे। सुबह मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक होगी इसके बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के नेतृत्व में सभी मंत्री अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अयोध्या जाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने लखनऊ के प्रवास के बाद भोपाल लौटने पर मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि खराब कालखंड के बाद आज भगवान श्री राम का अद्भुत मंदिर मां सरयू नदी के किनारे जगमगा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री राम और भगवान श्री कृष्ण के जन्म स्थान और बाबा विश्वनाथ के पवित्रधाम से आनंद से सराबोर होकर लौटा हूं।

जनवरी- फरवरी माह में अयोध्या में अधिक भीड़ होने और अन्य व्यस्तताओं के कारण मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मार्च माह में अयोध्या में भगवान श्री राम का दर्शन करने जाने का निर्णय लिया था। यह हमारी भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा है, हम सनातन संस्कृति को मानने वाले हैं।

हमारी आस्था का केंद्र आज जब सबकी श्रद्धा के रूप में उभरकर सामने आया है, तो स्वाभाविक रूप से सबकी भावना भी जुड़ गई है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपनी सुविधानुसार अयोध्या में भगवान श्री राम के दर्शन करने अवश्य जाने का आह्वान किया।

About rishi pandit

Check Also

सिंधिया शिवपुरी में बोले- 65 साल में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, 10 साल में मोदी ने तस्वीर बदल दी

 शिवपुरी केंद्रीय मंत्री और गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *