Saturday , June 1 2024
Breaking News

गूगल मैप्स के टिप्स: CNG रेस्तरां और अन्य स्थानों को कैसे सेव करें

आज के वक्त में हर कोई गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहा है। गूगल मैप आपको रास्ता दिखाने का काम करता है, लेकिन कई बार जब आप यमुना एक्सप्रेस जैसे रास्तों पर सफर करते हैं, जहां आपको कोई रास्ता बताने वाला नहीं होता है। उस दौरान अगर आपको कोई होटल या रेस्टोरेंट या सीएनजी पेट्रोल पसंद आ जाता है, जहां आपको दोबारा जाना पड़ सकता हैं, तो आप उसे गूगल मैप पर मार्क कर सकते हैं।

यूजर्स दो तरह से अपने पसंदीदा प्लेस को गूगल मैप पर मार्क कर सकते हैं। इसके लिए आप कंप्यूटर या फिर मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते है।

कंप्यूटर पर कैसे करें मार्कट

सबसे पहले गूगल मैप ओपन करें। इसके बाद अपने ब्राउजर पर maps.google.com पर टैप करें।ॉ
इसके बाद जिस लोकेशन को मार्क करना चाहते हैं, उसे सर्च करें।
फिर एक पॉप-अप विंडो दिखेगा, जहां उस प्लेस की जानकारी दिखाई देगी।
इसके बाद आपको Save ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
सेव बटन के नेक्स्ट में एंड्रेस पॉपअप विंडो दिखेगा।
इसके बाद प्लेस को सेव करना होगा।

इसके बाद एक मेन्यू दिखेगा, जिसमें आपसे पूछा जाएगा कि आप किस प्लेस को सेव करना चाहते हैं। आप एक नई लिस्ट बना सकते हैं। या फिर पुराने लिस्ट में ऑप्शन अपडेट कर सकते हैं।

मोबाइल डिवाइस के लिए

सबसे पहले गूगल मैप को अपने एंड्रॉइड या फिर आईओएस डिवाइस पर ओपन करें।
इसके बाद सर्च बार या फिर जूम इन मैप के जरिए जिस लोकेशन को मार्क करना चाहते हैं, उसे सर्च करें।
इसके बाद आपको उस प्लेस का डिटेल पेज दिखेगा।
फिर स्क्रीन पर दिखने वाले Save ऑप्शन पर टैप करना होगा।
इसके बाद प्लेस को सेव करना होगा।

इसी तरह आपको डेस्कटॉप वर्जन पर लिस्ट सेलेक्ट करनी होगी।

About rishi pandit

Check Also

World: दुनियाभर में गूगल की सेवाएं हुईं प्रभावित, न्यूज, डिस्कवर और ट्रेंड्स पर पड़ा असर

World Technology tech diary google technical glitch updates gmail maps youtube services down news in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *