Sunday , July 7 2024
Breaking News

Nusrat Jahan का विवादित बयान, भाजपा को बताया कोरोना से ज्यादा खतरनाक

Nusrat Jahan:digi desk/BHN/ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है, सियासी बयानबाजी तेज होती जा रही है। अब तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद नूसरत जहां (Nusrat Jahan) ने भाजपा को लेकर विवादित बयान दिया है। Nusrat Jahan ने एक रैली में कहा कि भाजपा वायरस से भी खतरनाक है। कोरोना वायरस से भी ज्यादा। और यदि भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई तो अल्पसंख्यकों यानी मुस्लिमों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। बंगाली भाषा में रैली को संबोधित करते हुए Nusrat Jahan ने कहा कि भाजपा आदमी को आदमी से लड़ाती है। इसलिए भाजपा को पश्चिम बंगाल की सत्ता से दूर रखना जरूरी है। Nusrat Jahan ने कहा कि प्रदेश की जनता को ममता बनर्जी पर भरोसा है। ममता दीदी के प्रति जनता इमोशनल रूप से जुड़ी है। यही कारण है कि हर सीट पर दीदी ही प्रत्याशी हैं। इस बीच, भाजपा नेताओं की दिल्ली में बड़ी बैठक हो रही है। इसमें पश्चिम बंगाल के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। अमित शाह भी रहेंगे। माना जा रहा है कि प्रत्याशियों के नाम तय करने के लिए यह बैठक हो रही है।

वायरल हुआ था Nusrat Jahan का यह वीडियो

इंटरनेट मीडिया पर चर्चा है कि Nusrat Jahan की निजी जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कहा जा रहा है कि उनकी अपने पति निखिल जैन के साथ अनबन चल रही है। इस बीच, Nusrat Jahan का एक वीडियो भी वारयल हो रहा है। वीडियो में Nusrat Jahan अपने सह-कलाकार यश दासगुप्ता के साथ नजर आ रहा हैं। Nusrat Jahan कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में गई थीं। कहा जा रहा है कि नुसरत और निखिल की शादी में खटपट शुरू हो गई है, क्योंकि यश के साथ उनकी निकटता है। हालांकि अभिनेता ने इस तरह के दावों से इनकार किया है और कहा है कि वायरल वीडियो दिसंबर का है।

 

About rishi pandit

Check Also

‘तमिलनाडु के बसपा अध्यक्ष आर्मस्ट्रांग की हत्या के असली अपराधी अब भी पकड़ से दूर’, स्टालिन सरकार पर बरसीं मायावती

चेन्नई. तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *