Monday , November 2 2026
Breaking News

Satna: चित्रकूट में बड़ा हादसा, बुंदेलखंड गौरव दिवस कार्यक्रम के दौरान बम ब्लास्ट, चार लोगों की मौत

सतना/चित्रकूट,भास्कर हिंदी न्यूज़/ बुधवार को चित्रकूट में आयोजित दो दिवसीय बुंदेलखंड गौरव दिवस के कार्यक्रम में बड़ा हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि हादसा उस वक्त हुआ जब आतिशबाजी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बम फट गया और भीड़ में मौजूद लोग हादसे का शिकार हो गये। अब तक मिली जानकारी के अनुसार बम धमाके में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा उत्तरप्रदेश अंतर्गत आने वाले चित्रकूट क्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

हादसे की खबर मिलते ही कलेक्टर, एसपी समेत सरकारी अमला मौके पर पहुंच गया। घटनास्थल पर आनन-फानन में राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया जिससे कई लोगों की जानें बच गईं। बम धमाके में मरने वालों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ये लोग कार्यक्रम में टेंट लगाने वाले मजदूर थे।

मंच के पीछे रखे थे पांच बम

उल्लेखनीय है कि चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी के मैदान में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का आयोजन हो रहा था। महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रात में आतिशबाजी का कार्यक्रम था। इसके लिए मंच के पीछे बम रखे गए थे। आतिशबाजी के दौरान ही एक बम में शक्तिशाली विस्फोट हो गया।

तकरीबन 20 फिट ऊंची छत पर जा गिरा युवक

बम फटने से हुआ धमाका कितना शक्तिशाली था इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ब्लास्ट के दौरान एक युवक का शव उछल कर 20 फिट ऊंची छत पर जा गिरा। मंच में जिस जगह धमाका हुआ वहां पांच फिट गहरा गड्ढा हो गया।

About rishi pandit

Check Also

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले

नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *