Monday , May 20 2024
Breaking News

जाने कब लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, यहां देखें सूर्य ग्रहण की सही डेट

इस साल साल का पहला सूर्य ग्रहण  कुछ ही महीनों बाद 8 अप्रैल यानी चैत्र मास की अमावस्या पर लगने वाला है। इस साल का पहला ग्रहण अमेरिका में दिखाई देगा। साल 2017 के बाद से यह ग्रहण सबसे ज्यादा समय के लिए दिखने वाला ग्रहण होगा। सात साल पहले अमेरिका में जो ग्रहण दिखाई दिया था वो 2 मिनट 42 सेकेंड तक था। इसके बाद अब इस साल लगने वाला ग्रहण 4 मिनट 28 सेकेंज तक दिखाई देगा। जब अमेरिका से हटकर ये कनाडा में दिखाई देगा, तो इसकी अवधि 3 मिनट 21 सेकेंड की होगी।

आपको बता दें कि साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल चैत्र मास की अमावस्या पर लगेगा। भारत में ग्रहण के दिखाई देने पर इसका ज्योतिषिय और धार्मिक महत्व होता है। अगर भारत में ग्रहण दिखाई देता है, तो उसका सूतक काल माना जाता है। इसके सूतक काल के कारण मंदिरों में पूजा पाठ आदि नहीं की जाती है। आुको बता दें कि 8 अप्रैल यानी चैत्र मास की अमावस्या जो नवरात्र से पहले आती है, उस दिन ग्रहण लग रहा है। लेकिनन यह ग्रहण माना नहीं जाएगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा और न इसका सूतक काल माना जाएगा। अप्रैल के पूर्ण सूर्य ग्रहण से पहले, आधे ग्रह पर एक हल्का उपछाया चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, जो केवल पूर्णिमा पर लग रहा है।

साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण पश्चिमी एशिया,दक्षिण-पश्चिम यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, उत्तरी धुव्र, दक्षिणी धुव्र और अफ्रीका में नजर आएगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगी।

कब लगता है सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण घटित होने के लिए पृथ्वी के चारों ओर चंद्रमा का कक्षीय पथ आकाश (क्रांतिवृत्त) के माध्यम से सूर्य के पथ के संबंध में 5 प्रतिशत झुका हुआ है।  जब ऐसा अमावस्या पर होता है तो यह सूर्य ग्रहण होता है।
दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। लेकिन भारत में ये ग्रहण दृश्यमान नहीं होगा लेकिन इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। यहां जानते हैं ऐसी राशियों के बारे में जिनके लिए ये सूर्य ग्रहण नकारात्मक साबित होने वाला है।

वृषभ राशि

इस राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। आपकी करियर से लेकर स्वास्थ्य लाइफ तक पर ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी। आपको वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। लव लाइफ में क्लेश हो सकता है। कुछ मिलाकर सूर्य ग्रहण के अगले 2 महीने आपके लिए परेशानियों से भरे रहने वाले हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण बुरा साबित हो सकता है। इस दौरान आपको कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी करीबी से आपकी अनबन हो सकती है। आपको इस दौरान अपने बोलने पर कंट्रोल रखना होगा। किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।

वृश्चिक राशि

इस राशि वालों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण अशुभ साबित होगा। जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नई नौकरी मिलने की कम ही उम्मीद दिखाई दे रही है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेना होगा तभी जीवन की गाड़ी आगे बढ़ सकेगी।

About rishi pandit

Check Also

घर के मंदिर में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, वर्ना बढ़ेगी परेशानी

हर घर में पूजा करने का अलग स्थान होता है और हर व्यक्ति अपनी श्रद्धा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *