Friday , May 10 2024
Breaking News

41 साल की मोनालिसा ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर

मुंबई

भोजपुरी से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक में अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा की हर अदा पर लोग फिदा हैं। मोनालिसा की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनकी एक झलक पाने के लिए उनके चाहने वाले बेकरार रहते हैं। यही वजह है कि मोनालिसा अक्सर अपने फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती हैं।

इस बीच मोनालिसा की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उनका लुक देखने लायक है। भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। सामने आई इन फोटोज में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा डीपनेक आउटफिट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक देखते ही बन रहा है। इन तस्वीरों में मोनालिसा ने कैमरे के सामने किलर पोज दिए हैं। उनका हर एक पोज इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की इन तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

यह कहना गलत नहीं होगा कि मोनालिसा की हर अदा पर लोग जान छिड़क रहे हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मोनालिसा आए दिन अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। मालूम हो कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टा पर 5.4 मिलियन से ज्याादा लोग फॉलो करते हैं।  जानकारी के लिए बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आई थीं। इस शो में मोनालिसा ने जमकर धमाल मचाया था।

About rishi pandit

Check Also

साई पल्लवी की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प और अनसुने किस्से

मुंबई  साउथ फिल्मों की स्टार हीरोइन साई पल्लवी का 9 अप्रैल को बर्थडे है। नितेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *