Saturday , April 27 2024
Breaking News

Weather Alert: इस बार जल्दी आ रहा मानसून, IMD का अनुमान, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

Weather alert imd predicts early monsoon arrival check latest weather update here: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में 15 मई को मानसून पहुंच सकता है। आईएमडी ने बयान जारी कर कहा, अगले तीन दिन में अंडमान और निकोबार में बारिश की संभावना है। भीषण गर्मी में यह खबर लोगों को राहत देगी। सामान्य तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है। साउथवेस्ट मानसून के बारे में आईएमडी ने बताया कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बरसात होगी। 14 से 16 मई तक कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। दक्षिण अंडमान में 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कहा कि असम और मेघायल में 12 से 16 मई के बीच भारी बरसात हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 16 मई तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और पुदुचेरी में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का पूर्वानुमान

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्रप्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ भारी बरसात होने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल, पूर्वी बिहार और दक्षिण कर्नाटक में एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। ओडिशा, पश्चिमी हिमालय, झारखंड, कोंकण, गोवा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की बरसात के साथ एक या दो इलाकों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं मराठवाड़ा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की बारिश का अनुमान है। जबकि हरियाणा, दिल्ली और पूर्व मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की संभावना है।

About rishi pandit

Check Also

पंजाब में संगठित आपराधिक गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

पंजाब में संगठित आपराधिक गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार तमिलनाडु सरकार ने खाद्य पदार्थ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *