Saturday , April 27 2024
Breaking News

MP Prince Raj: लोजपा सांसद पर बलात्कार का केस, एफआईआर में भाई चिराग पासवान का नाम भी 

FIR on MP Prince Raj:digi desk/BHN/नई दिल्ली दिल्ली पुलिस ने एक महिला की शिकायत के आधार पर लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद प्रिंस राज के खिलाफ दुष्कर्म मामले में केस दर्ज किया है। साथ ही इस एफआईआर में लोजपा नेता चिराग पासवान का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि लोजपा सांसद प्रिंस राज बिहार की समस्तीपुर सीट से सांसद है और दिल्ली के कनॉट पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।

चिराग पासवान पर ये आरोप

दिल्ली पुलिस ने 3 महीने पहले एक महिला की शिकायत के आधार पर बिहार के समस्तीपुर से लोजपा सांसद प्रिंस राज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में चिराग पासवान पर आरोप है कि उन्होंने अपने चचेरे भाई प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने की साजिश रची थी।

कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज

जब इस मामले में दिल्ली में स्थानीय कोर्ट ने आदेश जारी किया, उसके बाद दिल्ली पुलिस ने 9 सितंबर को एफआईआर दर्ज की थी। पीड़ित पक्ष की वकील सुदेश कुमारी जेठवा ने कहा कि मई में दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज की थी और जुलाई में दिल्ली की एक अदालत में एक आवेदन दिया था। कोर्ट ने पुलिस को सांसद प्रिंस राज और उनके चचेरे भाई चिराग पासवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे।

लोजपा के 5 सांसदों में एक प्रिंस राज भी

फिलहाल संसद में लोजपा के पांच सांसद है, जिसमें से एक प्रिंस राज भी हैं। उन्होंने ही इस साल जून में चिराग पासवान के नेतृत्व के खिलाफ पार्टी में बगावत कर दी थी। इस मामले में प्रिंस राज ने 10 फरवरी को शिकायतकर्ता के खिलाफ रंगदारी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई थी। प्रिंस राज रामविलास पासवान के सबसे छोटे भाई रामचंद्र पासवान के बेटे हैं। रामचंद्र पासवान की मौत के बाद वो सांसद बने हैं।

About rishi pandit

Check Also

NOTA को मिलें सबसे ज्यादा वोट तो दोबारा हो चुनाव, SC पहुंची नई याचिका

नई दिल्ली चुनाव में ईवीएम से वोटिंग के बाद हर वीवीपैट का मिलान करने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *