Saturday , October 31 2026
Breaking News

Sidhi: सीधी-सिंगरौली में फिर भूकंप के झटके, 6 दिन में दूसरी बार हिली धरती, 3.6 रही तीव्रता

  1. सिंगरौली में 6 दिन में दूसरी बार भूकंप के झटके
  2. 3.6 की तीव्रता से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
  3. सीधी जिले और आस-पास भी महसूस किए गए झटके

सिंगरौली, भास्कर हिंदी न्यूज़/  सिंगरौली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। 6 दिन में दूसरी बार है जब विंध्य क्षेत्र में धरती हिली है। सिंगरौली के साथ सीधी, रीवा, जबलपुर के कुछ इलाकों में भी झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.6 तीव्रता रही। दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर लोगों को झटके भकंप के महसूस हुए जिसका हाइपोसेंटर 10 किमी गहराई पर था।

मध्य प्रदेश में सिंगरौली जिले की सरई, बैढ़न, देवसर, माड़ा और चितरंगी तहसीलों और सीधी जिले के कुसमी तहसील में कहीं-कहीं हल्के कंपन महसूस किये गये। भूकंप से सहमें लोग घरों से बाहर निकल आए। सिंगरौली में कोल ब्लॉक व पावर प्लांट की वजह से अक्सर भूकंप के घटके आते हैं। प्रशासन में अलर्ट हो गया है। कई गांवों में लगातार दूसरी बार इन झटकों से डर का माहौल फैल गया था। हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की किसी तरह कोई सूचना नहीं है।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर में PM आवास योजना के दूसरे चरण की शुरुआत, 1675 नए घर बनाने की तैयारी

ग्वालियर  प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में देशभर में सबसे सफल ग्वालियर नगर निगम को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *