Thursday , June 27 2024
Breaking News

बिहार में अपराधी बेलगाम, नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के नेता को मारी गोली

पटना
बिहार में अपराधी इतने बेखौफ और बेलगाम हो गए हैं कि सत्ताधारी दल के नेता और कार्यकर्ता भी सुरक्षित नहीं हैं। जमुई से जदयू के नेता बदमाशों की गोली के शिकार बन गए। जदयू के युवा नगर अध्यक्ष महिसौड़ी निवासी पवन साह को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना महिसौ़ड़ी चौक के पास की है। पवन साह के समर्थकों ने आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए डाक्टर नीरज साह के क्लिनिक में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। उन्हें दो गोलियां लगी हैं।

घात लगा कर बैठा था अपराधी
जानकारी के मुताबिक जेडीयू नेता पवन साह अपने घर से महिसौड़ी चौक पर आए थे और कुछ सामान लेकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान महिसौड़ी चौक स्थित बगल की गली में उन्हें गोली मार दी गयी। बताया गया है कि पहले से घात लगाकर ऑटो पर अपराधी बैठे थे। पवन को देखते ही ताबड़तोड़ गोली चला दी। घटना में एक गोली कनपटी में तो दूसरी गोली छाती में लगने के बाद जेडीयू नेता जमीन पर गिर गए। जब तक स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी फरार हो गये। उसके बाद स्थानीय लोग उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह मामला टेंडर को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। बस स्टैंड के टेंडर को लेकर जेडीयू नेता का किसी से झगड़ा था। इसी वजह से उन्हें गोली मारी गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी।

पटना रेफर
डॉक्टर ने बताया कि एक गोली छाती में  और एक गोली कनपट्टी में मारी गई है। उनकी हालत बहुत अच्छी नहीं है। डॉक्टर ने पवन साह की गंभीर स्थिति को देखते हुए  प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। परिजन उन्हें पटना इलाज के लिए ले गए।

एसपी ने जाना हाल
इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी डॉ. शौर्य सुमन, एसडीपीओ सतीश सुमन, टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी डॉक्टर के क्लिनिक में पहुंचे। अधिकारियों ने घायल पवन साह से घटना की विस्तार पूर्वक जानकारी ली।  उसके बाद से पवन साह की स्थिति से अवगत हुए। उसके बाद एसपी सहित अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। उसके बाद घायल पवन साह के परिजनों से भी एसपी ने मुलाकात कर घटना के बारे में पूछताछ की।

क्या कहते हैं अधिकारी?
छानबीन के बाद एसपी ने कहा कि पवन साह को दो गोली मारी गई है। घटना स्थल का भी जायजा लिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अपराधी की भी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्दी ही कांड का खुलासा कर लिया जाएगा। अपराधी की गिराफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

राजस्थान-जालौर में गजा महाराज का हत्यारा चेला गिरफ्तार, डांटने से नाराज होकर किया था कुल्हाड़ी से हमला

जालौर. राजस्थान के जालौर पुलिस ने आठ माह पूर्व में हुई वृद्ध संत गजाराम की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *