Tuesday , June 18 2024
Breaking News

IPL 2024 Auction: IPL नीलामी खत्म, कुल 72 खिलाड़ियों पर लगी बोली, कमिंस-स्टार्क ने तोड़े रिकॉर्ड

Cricket news ipl 2024 auction updates indian premier league mini auction retained and released players list: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में हुई। इस नीलामी में सभी 10 टीमों ने कुल 72 खिलाड़ी खरीदे। मिचेल स्टार्क सबसे महंगे खिलाड़ी रहे हैं। उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। वहीं, पैट कमिंस को 20.50 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

IPL 2024 Auction: ऑक्शन खत्म

आईपीएल नीलामी खत्म हो चुकी है। इस मिनी ऑक्शन में 300 से ज्यादा खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी। हालांकि, उनमें से केवल 72 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इस नीलामी में 10 करोड़ या उससे ऊपर की बोली छह खिलाड़यों पर लगी। वहीं, 39 खिलाड़ी करोड़पति बने। भारत की ओर से हर्षल पटेल ऑक्शन में सबसे महंगे बिके। उन्हें पंजाब किंग् ने 11.75 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, समीर रिजवी इस नीलामी के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर रहे। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा।

एक्सलेरेटेड ऑक्शन

  • करुण नायर को फिर से किसी ने नहीं खरीदा।
  • मनीष पांडे को उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा।
  • राइली रूसो को पंजाब किंग्स ने आठ करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था।
  • लोकी फर्ग्यूसन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा।
  • मुजीब उर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीदा।
  • मोहम्मद अरशद खान को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • मोहम्मद नबी को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • शाई होप को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • गस एटकिंसन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये में खरीदा।
  • स्वस्तिक चिकारा को दिल्ली कैपिटल्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • आबिद मुश्ताक को राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • शिवालिक शर्मा को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • स्वप्निल सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • अवनीश राओ अरावेल्ली को चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • नांद्रे बर्गर को राजस्थान रॉयल्स ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • साकिब हुसैन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • सौरभ चौहान को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 20 लाख रुपये में खरीदा।

एक्सलरेटेड ऑक्न में अनकैप्ड बैटर्स

  • नमन धीर को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • अंशुल कंबोज को मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • सुमित कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये था।
  • आशुतोष शर्मा को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • विश्वनाथ प्रताप सिंह को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • तनय त्यागराजन को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • रॉबिन मिंज, जिनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये है, उन्हें गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा। वह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।
  • प्रिंस चौधरी को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • जे सुब्रमणयम को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा।

पांचवें सेट के बाद सभी टीमों की स्थिति

टीमपर्स में राशि (करोड़)खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स11.622
दिल्ली कैपिटल्स24.9518
गुजरात टाइटंस31.8519
कोलकाता नाइट राइडर्स6.9516
लखनऊ सुपर जाएंट्स6.7520
मुंबई इंडियंस8.1519
पंजाब किंग्स13.1519
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर11.7520
राजस्थान रॉयल्स7.118
सनराइजर्स हैदराबाद3.623

About rishi pandit

Check Also

विलियमसन टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने भविष्य को लेकर अनिश्चित

तारोबा (त्रिनिदाद) न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि टी20 विश्व कप से जल्द …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *