Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: BJP नेता ने लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से कार में की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  1. भाजपा नेता ने लिफ्ट देने के बहाने छात्रा से कार में छेड़छाड़
  2. पुलिस ने दर्ज किया मामला, पार्टी ने किया बर्खास्त
  3. छात्रा के परिजनआरोपित से थे परिचित

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ लिफ्ट देने के बहाने छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में सतना भाजपा के सोहावल मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह को गिरफ्तार कर उसके बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया है। वहीं भाजपा ने भी कल्याण सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी छात्रा इंदिरा कन्या महाविद्यालय सतना में स्नातक प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। शनिवार को वह कालेज जाने के लिए निकली। उसके स्वजन उसे पहुंचाने के लिए तैयार हो गए। इसी बीच भाजपा नेता और भाजपा सोहावल मंडल का अध्यक्ष कल्याण सिंह वहां पहुंचा। उसने छात्रा को कालेज छोड़ने की पेशकश की, छात्रा के परिजन कल्याण सिंह से परिचित थे। इस वजह से उन्हें भी कोई ऐतराज नहीं हुआ और वे भी बेटी को उसके साथ उसके वाहन बोलेरो से भेजने को राजी हो गए।

गाड़ी में की अश्लील हरकतें
कुछ दूर चलने के बाद कल्याण सिंह छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। छात्रा ने उसकी हरकत का विरोध किया और अपने स्वजन को फोन लगा दिया। उसने स्वजन को भाजपा नेता की करतूतें बताईं और फिर सिविल लाइन थाना पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। टीआइ सिविल लाइन योगेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग छात्रा की शिकायत पर आरोपित भाजपा नेता कल्याण सिंह के खिलाफ पाक्सो एक्ट के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

About rishi pandit

Check Also

दीवाली पर रेलवे में सीटों की मारामारी, दिल्ली-भोपाल रूट की लंबी दूरी की ट्रेनें फुल

 ग्वालियर  दीपावली पर परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौटने की तैयारी कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *