Monday , November 2 2026
Breaking News

Vinayak Chaturthi: विनायक चतुर्थी पर अद्भुत योग, इन मंत्रों के जाप से परेशानियां होंगी दूर

Vrat tyohar vinayak chaturthi november 2023 date shubh muhurat auspicious yog chant this mantra for happiness and prosperity: digi desk/BHN/इंदौर/ 16 नवंबर (गुरुवार) को विनायक चतुर्थी है। इस दिन श्रीगणेश की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत रखा जाता है। विघ्नहर्ता की पूजा करने से जीवन के सभी दुखों का अंत हो जाता है। सुख-समृद्धि और शांति आती है। यही कारण है कि भक्त विनायक चतुर्थी पर गणपति की विधिपूर्वक पूजन करते हैं। इस बार विनायक चतुर्थी पर शुभ संयोग

विनायक चतुर्थी 2023 शुभ मुहूर्त

विनायक चतुर्थी 16 नवंबर को दोपहर 12.34 बजे शुरू होकर अगले दिन 17 नवंबर को सुबह 11.03 बजे समाप्त होगी।

सुकर्मा योग

विनायक चतुर्थी पर सुकर्मा योग बनेगा। यह योग सुबह 10 बजे तक रहेगा। इसके बाद धृति योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में दोनों ही शुभ योग हैं। इस योग में भगवान गणेश की आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

रवि योग

विनायक चतुर्थी पर रवि योग बन रहा है। इस योग में भगवान लंबोदर की पूजा करने से लाभ मिलता है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को शुभ माना जाता है। इस योग में शुभ कार्य किए जाते हैं।

सुख-समृद्धि के लिए विनायक चतुर्थी पर इन मंत्रों का जाप करें-

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्न कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वेदा।।

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लम्बोदराय सकलाय जगद्धितायं।

नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।

अमेयाय च हेरम्ब परशुधारकाय ते।

मूषक वाहनायैव विश्वेशाय नमो नमः।।

About rishi pandit

Check Also

करवा चौथ 2026: आज शाम 5:38 बजे से पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें चंद्रोदय का समय और पूजन विधि

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत आज, 29 अक्टूबर 2026 को रखा जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *