Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Chhath Puja 2023: छठ पर्व से पहले रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनों में नहीं पैर रखने की जगह

National chhath puja 2023 crowd gathered at-mumbai lokmanya tilak terminus before chhath festival know the schedule of special trains: digi desk/BHN/मुंबई/ छठ पूजा से पहले बिहार के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए सोमवार को मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर भारी भीड़ जमा हो गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें ट्रेन आने से पहले ही लोगों को स्टेशन पर इकट्ठा होते दिख रहे हैं। ऐसा ही नजारा शनिवार को सूरत रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला था। इससे स्टेशन पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

छठ पूजा समारोह से पहले रेलवे द्वारा किए गए इंतजाम

ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कहा था कि वह छठ पूजा से पहले भीड़ को देखते हुओ पुरी और पटना के बीच विशेष ट्रेन चलाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, नवंबर के अंत कर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। बिहार जाने वाली विशेष ट्रेनों के करीब दो हजार चक्कर लगाने की उम्मीद है। वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के सुविधा के लिए नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जा सकते हैं।

पश्चिमी रेलवे के अधिकारियों ने कहा, ‘त्योहारी सीजन को देखते हुए सूरत और उधना से विशेष ट्रेनें चलाने की व्यवस्था की गई है।’ रेलवे ने कहा कि सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे पुलिस और सुरक्षा बल के कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही 46 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की 400 यात्राएं निर्धारित की हैं।

About rishi pandit

Check Also

सहारा निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब ₹50 हजार नहीं पूरी रकम के लिए कर सकेंगे आवेदन

नई दिल्ली  अगर आपका पैसा सहारा में फंसा है और कई बार रिफंड पोर्टल पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *