Wednesday , May 8 2024
Breaking News

MP Election : चुनाव लड़ने वाले विधायकों की संपत्ति में औसतन 5.90 करोड़ की वृद्धि

  • कांग्रेस के विशाल पटेल की संपत्ति पांच वर्ष में 105 प्रतिशत बढ़ी
  • भाजपा के डा.नरोत्तम मिश्रा सवा चार लाख रुपये घटी
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 13 तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की आठ प्रतिशत बढ़ी

MP election 2023 average increase in assets of mlas contesting elections by rs 6 crore: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में 192 मौजूदा विधायक भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पिछले चुनाव में इनकी ओर से नामांकन के दौरान दिए गए संपत्ति के ब्योरे से इस चुनाव में घोषित संपत्ति के ब्योरे की तुलना की जाए तो इनकी आय में औसतन 5.90 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है।

विशाल पटेल की संपत्ति सर्वाध‍िक घटी

देपालपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी विशाल पटेल की संपत्ति पांच वर्ष में सर्वाधिक 105 प्रतिशत बढ़ी है, वहीं, दतिया से भाजपा के प्रत्याशी राज्य के गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा की संपत्ति सवा चार लाख रुपये घट गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति में 13 और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की संपत्ति में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

एसोसिएशन फार डेमोक्रटिक रिफार्म्स और मध्य प्रदेश इलेक्शन वाच ने विधानसभा चुनाव लड़ रहे 192 विधायकों के 2018 और 2023 के शपथ पत्र का विश्लेषण कर रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, 2018 में विधायकों की औसत संपत्ति 11.91 करोड़ रुपये थी, जबकि 2023 में यह 17.81 करोड़ रुपये हो गई।

सर्वाधिक वृद्ध‍ि चेतन्‍य कश्‍यप ने घोषित की

सर्वाधिक वृद्धि भाजपा के रतलाम से प्रत्याशी चेतन्य कश्यप ने 91.45 करोड़ रुपये घोषित की है, जो 45 प्रतिशत में होता है। दूसरे स्थान पर 81.55 करोड़ के साथ तेंदूखेड़ा से कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शर्मा, तीसरे स्थान पर 77.47 करोड़ के साथ इंदौर एक से संजय शुक्ला, चौथे स्थान पर 72.60 करोड़ के साथ देपालपुर से विशाल पटेल और पांचवें स्थान पर 66.92 करोड़ रुपये के साथ शिवपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी केपी सिंह हैं।

श‍िवराज की संपत्ति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संपत्ति 2018 में 7.66 करोड़ थी, जो अब बढ़कर 8.62 करोड़ रुपये हो गई। वे बुधनी से भाजपा के प्रत्याशी हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ की संपत्ति 124 करोड़ रुपये से पांच वर्षों में 134 करोड़ रुपये हो गई।

कांग्रेस विधायकों की संपत्ति में औसत 63 प्रतिशत की वृद्धि

रिपोर्ट के अनुसार चुनाव लड़ रहे कांग्रेस विधायकों की संपत्ति में पांच वर्ष में औसत 63 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि, भाजपा विधायक की सपंत्ति में औसतन वृद्धि 35 प्रतिशत हुई। बसपा के दो विधायकों की संपत्ति में 82 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

12 विधायकों की संपत्ति घटी

उधर, 12 विधायक ऐसे भी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनकी औसत संपत्ति पिछले पांच वर्ष में घटी है। इसमें कांग्रेस बैजनाथ कुशवाहा की 67, बाबू जंडेल 9, और मुकेश पटेल की संपत्ति में 15 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं, भाजपा के डा.नरोत्तम मिश्रा, नागेंद्र सिंह और संदीप जायसवाल की संपत्ति में एक-एक, महेश राय 17, करण सिंह वर्मा 15, राजेंद्र शुक्ल छह और गायत्री राजे पवार की संपत्ति में 37 प्रतिशत की कमी आई है। भाजपा छोड़कर विंध्य जनता पार्टी से लड़ रहे नारायण त्रिपाठी की तीन और कांग्रेस छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़ रहे सचिन बिरला की संपत्ति 26 प्रतिशत घटी है।

About rishi pandit

Check Also

मतदान कर्मियों को ला रही बस बैतूल में लगी भीषण आग, EVM और VVPAT मशीनें भी थीं साथ

 बैतूल बैतूल में ईवीएम और मतदानकर्मियों को लेकर लौट रही बस में आग लग गई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *