Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: मैहर के प्रधान पुजारी पंडित देवी प्रसाद का निधन


दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस, काफी समय से थे बीमार


सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मां शारदा देवी मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित देवी प्रसाद महाराज का मंगलवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार थे। उन्हें दो दिन पहले ही दिल्ली ले जाया गया था। पंडित देवी प्रसाद 75 साल के थे। वे अपने पिता जी के बाद शारदा देवी मंदिर के प्रधान पुजारी बने थे। महज 12 वर्ष की उम्र से ही उनका मन पूजा पाठ में लग गया था। कई दशकों तक मातारानी की पूजा अर्चना करते आए देवी प्रसाद महाराज मातारानी को प्रसन्न करने के लिए तीन बार अपनी जीभ माता शारदा के चरणों मे समर्पित की थी। माता की आरती की रचना भी उन्होंने ही की। वे सिर्फ घर से मंदिर और मंदिर से घर तक ही आते जाते थे। कहा जाता है कि उन्होंने कभी मैहर की गलियों को जानने में भी रुचि नहीं ली।

उनके लिए घर के बाद दूसरा एकमात्र स्थान मंदिर ही रहा। बेहद शालीन व्यक्तित्व के धनी पंडित देवी प्रसाद महाराज का आसन मंदिर की पहाड़ी में बनी गुफा में ही लगता था। उसी गुफा में वे भक्तों से मिलते और उन्हें आशीर्वाद देते थे। पिछले कुछ समय से मन्दिर के प्रधान पुजारी का जिम्मा उनके बड़े बेटे पवन पांडेय महाराज संभाल रहे हैं। लेकिन फिर भी वे गुफा में ही रह कर स्वयं पूरी व्यवस्था पर नजर रखते थे। इस बार के शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान उन्होंने घर जाने के बजाय मंदिर में ही रहने का निर्णय ले लिया था। लेकिन तबीयत बिगड़ने पर परिजनों के आग्रह के बाद वे घर आए थे। उन्हें 11 नवंबर को दिल्ली ले जाया गया था। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनकी पार्थिव देह दिल्ली से मैहर लाई जा रही है। साथ में दोनों बेटे पंडित पवन महाराज और दिप्पू पांडेय हैं। पंडित देवी प्रसाद महाराज का अंतिम संस्कार मैहर में किया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना में बड़ी प्रगति, पीथमपुर-सागौर ट्रैक पर 50 KM की रफ्तार से दौड़ा इंजन

 इंदौर   इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत शुक्रवार को पीथमपुर से सागौर के बीच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *