रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ रीवा शहर के वृंदावन गार्डन में रीवा-शहडोल संभाग के वर्कर्स की केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक ली। कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 में विंध्य ने जो सफलता का परचम फहराया था। उससे अधिक बढ़कर हमे कार्य करना है। मध्यप्रदेश में भाजपा का संगठन पहले से सफलता के शिखर पर है। ऐसे में हमे बड़े बुजुर्ग से लेकर आम कार्यकर्ता का सहयोग लेना है। निश्चित ही कार्यकर्ताओं के दम पर पुनः मप्र में भाजपा की सरकार बनाएंगे।
भाजपा में हम एक परिवार की भांति काम करते है। निश्चित तौर पर हम जानते है कि कार्यकर्ताओं के मेहनत एवं परिश्रम से भाजपा सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। संभागीय बैठक में शाह ने रीवा-शहडोल संभाग के जिलाध्यक्षों से एक-एक करके प्रत्येक विधानसभाओं के बारे में संवाद किया। चुनाव को लेकर शाह ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। साथ ही जीत का मंत्र बताया।
कहा कि हमने मणिपुर और असम में सफलता पाई है। इन राज्यों में भाजपा बंजर भूमि से सत्ता के पायेदान पर आई है। मध्यप्रदेश में भारतीय जनसंघ के स्थापना वर्ष से ही संगठन कार्य कर रहा है। संगठन द्वारा पिछले दिनों बूथ, शक्ति केन्द्र एवं मंडल स्तर पर चुनाव के दृष्टि से कई कार्य किए गए है। उन बातों में गौर कर विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाना है।
9 वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रहित में किए गए कार्य को जन-जन तक पहुंचाएं। धारा 370, महिला आरक्षण, राम मंदिर, 3 तलाक जैसे महत्वपूर्ण काम किए गए है। यहां आजादी के बाद से देश के ऊपर एक कालिख की तरह कार्य कर रहे थे। उन सबको मोदी सरकार ने करके दिखाया है। भाजपा का नेतृत्व पिछले वर्षों में देश की आर्थिक स्थित, वैश्विक स्थित को एक नये पायदान पे लाकर खड़ा किया। राष्ट्र एवं समाज हित के लिए भाजपा सरकार बनाना अति आवश्यक है।
दो बड़े नेताओं को शाह ने दिलाई सदस्यता
जिला सह मीडिया प्रभारी विवेक पाण्डेय ने कहा कि शाह के रीवा प्रवास के दौरान देवतालाब विधानसभा के कांग्रेस नेता एसएस तिवारी और सतना जिला के वैश्य समाज के अनिल अग्रहरि समेत कई नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। वहीं कई नाराज नेताओं को मनाया गया है। शाह ने संगठन के अंदर रहकर भिरघात करने वालों को नसीहत दी है। कहा है कि पूरे मन से प्रचार करें। अगर किसी के खिलाफ कोई शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा लग जाएं प्रचार में
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री एवं मप्र के प्रभारी भूपेन्द्र यादव, रेल मंत्री एवं मप्र के सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव और संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा उपस्थित रहे। इसके पहले शाह रविवार की दोपहर 2 बजे सैनिक स्कूल हेलीपैड पर पहुंचे। यहां विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह और कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने अगवानी की। तदुपरांत शाह स्थानीय राज निवास पहुंचे।
डेढ़ घंटे चली बैठक
वृंदावन गार्डन में दोपहर 3 बजे से बैठक की गई। समीक्षा के बाद शाह 4ः30 बजे सैनिक स्कूल हेलीपैड से खजुराहो चले गए। रीवा संभाग प्रभारी रणवीर सिंह, शहडोल संभाग प्रभारी शरदेन्दु तिवारी, रीवा जिलाध्यक्ष अजय सिंह, सतना सतीश शर्मा, सीधी देव कुमार सिंह, सिंगरौली रामसुमिरन गुप्ता, शहडोल कमल प्रताप सिंह, उमरिया दिलीप पाण्डेय, अनूपपुर रामदास पुरी, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह मौजूद रही।
ये पदाधिकारी शामिल हुए
रीवा-शहडोल की संभागीय बैठक में समस्त भाजपा जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, चुनाव अभियान समिति के जिला संयोजक, सांसद, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, महापौर, विधानसभा संयोजक, विधानसभा प्रभारी, बाहर से आए हुए प्रवासी प्रभारी (संभाग प्रभारी व जिला प्रभारी), युवा मोर्चा प्रभारी, महिला मोर्चा प्रभारी, जिपं अध्यक्ष, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष, संभाग व जिला प्रभारी उपस्थित रहे।
Bhaskar Hindi News