Friday , September 20 2024
Breaking News

World: इजरायल में हमास की दरिंदगी, गर्भवती महिला का चाकू से पेट फाड़ा, फिर नवजात को भी मारा

World general the brutality of hamas came to light in israel they tore the stomach of a pregnant woman with a knife then killed the newborn too: digi desk/BHN/यरुशलम/ इजरायल पर हमास ने सात अक्टूबर को हमला किया था। उसके बाद से इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है। इजरायल हमास के हमले का बदला गाजा पट्टी पर बमबारी कर ले रहा है। इधर, हमास ने दावा किया है कि इजरायल के हवाई हमले में 13 बंधकों की मौत हो गई है। गाजा पट्टी पर इजरायल की बमबारी से हमास को बहुत नुकसान हो रहा है। अब हमास ने धमकी दी है कि इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमला नहीं रोका तो वह बंधकों को मार देगा।

इजरायल में शवों को बरामद करने वाली संस्था जका के सहायक कर्मी योसी लैंडों ने हमास के क्रूर व्यवहार के बारे में बताया। लैंडों ने पूरा वाक्या न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया। उन्होंने कहा कि हमें सेडरोट में एक इजरायल की महिला मृत दिखाई दी। उस महिला का पेट चाकू से फाड़ा गया था। महिला के फटे पेट के अदंर नवजात साफ दिखाई दे रहा था। नवजात महिला की गर्भनाल से जुड़ा था। आतंकियों ने उसको भी चाकू से मारकर मौत के घाट उतार दिया।

मारने से पहले बांधे गये थे हाथ

योसी लैंडों ने बताया कि हमे कुछ महिलाओं ने बताया कि उनके साथ दुष्कर्म किया है। योसी लाशों को पिछेले कई दशक से इकट्ठा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मैंने 20 बच्चों और कई नागरिकों के हाथ पहले बांधे गए थे। उसके बाद उनको गोली मारी गई या जलाया गया था।

About rishi pandit

Check Also

यूक्रेन को बर्बादी से कोई नहीं बचा सकता : कजाकिस्तान

अस्ताना  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध खत्म करने की बात तो करते हैं, लेकिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *