Sunday , November 1 2026
Breaking News

National: गूगल मैप का सहारा लेना बना जानलेवा, नदी में कार डूबने से दो डॉक्टर की मौत

National general kerala google map took the lives of two doctors the car fell into the river: digi desk/BHN/एर्नाकुलम/ दो लोगों की मौत का जिम्मेदार गूगल मैप बन गया। जी हां, यह चौकाने वाली घटना केरल के एर्नाकुलम जिले में हुई। दो डॉक्टर अपने अन्य साथियों के साथ कार से जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान जीपीएस ने गलत रास्ता दिखा दिया। वह नदी को पानी से भरी सड़क समझ चले गए। दोनों डॉक्टर की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अद्वैत (29) और अजमल (29) पेशे से डॉक्टर थे। अद्वैत व अजमल कार से जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे। दोनों के साथ उनके तीन दोस्त भी थे। घर जाने के लिए वह गूगल मैप का सहारा ले रहे थे। इसी दौरान गूगल मैप ने गलत रास्ता दिखाना शुरू कर दिया। वह गूगल मैप के बताए रास्ते से दुर्घटना वाले क्षेत्र में पहुंच गए।

पेरियार नदी में गिरी कार

अधिकारियों ने बताया कि यह मामला रविवार को 12.30 पर गोथुरूथ के पास हुआ। अद्वैत, अजमल व उनके तीन दोस्त कोडुंगल्लूर लौट रहे थे। उन्होंने कथित तौर पर घर जाने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल किया। इस दौरान बहुत तेज बारिश हो रही थी, जिससे बहुत कम दिखाई पड़ रहा था। ड्राइवर ने नदी को पानी से भरी सड़क समझने लगा। वह आगे बढ़े और उनकी कार पेरियार नाम की नदी में गिर पड़ी। आस पड़ोस के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की, जिसमें तीन लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया।

अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती किया है। उन्हें वहां प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी मिल गई है। अद्वैत व अजमल कोडुंगल्लूर के एआर सुपर स्पेशलिटी अस्पतल के इंमरजेंसी वार्ड में काम करते थे। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत के तहत केस दर्ज कर लिया है।

About rishi pandit

Check Also

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले उत्तर प्रदेश में 15 IAS अफसरों का ट्रांसफर, झांसी मंडलायुक्त समेत कई अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी योगी सरकार ने फिर किया प्रशासनिक बदलाव, अपर मुख्य सचिव समेत 15 वरिष्ठ IAS अफसर इधर से उधर

लखनऊ  यूपी विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस और प्रशासनिक विभाग में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *