Friday , October 30 2026
Breaking News

शंकरगढ़ के व्यवसायी के बेटे का अपहरण कर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट


मांगी गई थी 15 लाख की फिरौती, जंगल में मिला शव

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ प्रयागराज के शंकरगढ़ बाजार से एक व्यवसायी के बेटे का अपहरण करके चित्रकूट के बरगढ़ थाना से लगे अरवारी के जंगल में पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई है। उसका शव रविवार सुबह जंगल में खून से लथपथ मिला मिला है। जो प्रयागराज जनपद की सीमा से सटा हुआ है, किशोर का शव मिलने के बाद परिजनों और व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। बच्चे के अपहरण के 5 घंटे बाद पिता के मोबाइल पर बदमाशों की एक कॉल आई थी, इसमें कहा था कि 15 लाख रुपए लेकर रीवा के डभऊरा के जंगल में आओ नहीं तो तुम्हारे बेटे को गोली मार देंगे। पिता ने यह सूचना पुलिस को दे दी, पुलिस ने नंबर सर्विलांस पर लगाकर जांच की। हालांकि, पुलिस किडनैपर्स तक पहुंचे इससे पहले ही बच्चे की जंगल में लाश मिल गई।
ट्रांसपोर्ट का है कारोबार
दरअसल प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ के सदर बाजार निवासी पुष्पराज केसरवानी उर्फ विक्की का ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। परिवार में पत्नी के अलावा 13 साल का बेटा शुभ और 11 साल की बेटी शुभी है, उनका बेटा शुभ केसरवानी (14) शनिवार शाम लगभग चार बजे घर से निकला था और फिर लौटकर नहीं आया। काफी देर जब नजर नहीं आया तो परिवार ने आसपास तलाश किया लेकिन बच्चे का कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
गोली मारने की मिली थी धमकी

पिता पुष्पराज ने शंकरगढ़ पुलिस को शाम को बेटे की गुमशुदगी की तहरीर दी, पुलिस से शिकायत के करीब 5 घंटे बाद रात लगभग साढ़े आठ बजे पिता के मोबाइल पर एक फोन आया, इसमें कहा गया कि 15 लाख लेकर जंगल में आओ नहीं तो बेटे को गोली मार देंगे। फिरौती का फोन आने की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

About rishi pandit

Check Also

मेले में चाट बनी बच्चों की बीमारी की वजह! अमेठी में 102 की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

अमेठी  मोहनगंज थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में बुधवार को आयोजित दशहरा मेले में चाट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *