Tuesday , November 3 2026
Breaking News

MP: तेज रफ्तार कार ने 3 लाेगों को रौंदा, 2 की मौत

Madhya pradesh balaghat balaghat a speeding car crushed three people in ghatolgaon village of lalbarra two died: digi desk/BHN/बालाघाट/लालबर्रा/ लालबर्रा के ग्राम घटोलगांव में मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। सड़क किनारे किराना दुकान में बैठक बातचीत कर रहे गांव के तीन ग्रामीणों को तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला, जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने लालबर्रा अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे में मरने तथा घायल होने वाले तीनों लोग एक ही परिवार के हैं। वहीं, अन्य ग्रामीण को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार चालक का नाम प्रवीण ठाकरे बताया गया है, जो अपने परिवार के साथ कार क्रमांक एमपी 18 सी 4734 से जाम की तरफ जा रहा था।

प्रवीण, सिवनी जिले में महिला थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। वह लालबर्रा के ही जबलटोला का रहने वाला है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ लिया।

दिलदहला देने वाले इस हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों के आक्रोश व तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। हालात को देखते हुए आसपास के पुलिस थानों से भी बलों को बुलाया गया है। ग्रामीण दोनों शवों को घटना स्थल पर रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ऐसे हुआ हादसा

हादसे में घायल ओमलाल के छोटे पुत्र सूर्यकिरण सौलाखे ने नईदुनिया को बताया कि घटोलगांव में सड़क किनारे अब्दुल खान की किराना व चाय की दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे पिता ओमलाल सौलाखे उम्र-55 गांव के भिक्कुलाल पिता गोहा सौलाखे उम्र-50, हेमराज पिता नानाजी सौलाखे उम्र-60 के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे, तभी नेवरगांव से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और दुकान में बैठे भिक्कुलाल, हेमराज व ओमलाल को अपनी चपेट में ले लिया। कार सभी को दूर तक घसीटते हुए ले गई और गड्ढे के पास फंस गई।

इस हादसे में हेमराज सौलाखे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, भिक्कुलाल को तत्काल लालबर्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ओमलाल सौलाखे को जिला अस्पताल लाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर है। बताया गया कि तीनों लोग आपस में रिश्तेदार हैं।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *