Monday , November 2 2026
Breaking News

MP Election: MP में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी भाजपा, जनता के बीच पहुंचेंगे CM श‍िवराज सिंह चौहान

Madhya pradesh bhopal bjp will take out jan ashirwad yatra in mp chief minister shivraj singh chouhan will reach among the public: digi desk/BHN/भोपाल /मध्य प्रदेश में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश के पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच जाकर विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद लेंगे।

संभाग और जिलेवार जन आशीर्वाद यात्रा का रोडमैप बनाया
मध्य प्रदेश में संभाग और जिलेवार यात्रा का रोडमैप तैयार किया गया है। इनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों को भी यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलग-अलग विधानसभाओं में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे।

मंत्रियों की भी विधानसभावार जिम्मेदारी तय की गई
मध्य प्रदेश के मंत्रियों की भी विधानसभावार जिम्मेदारी तय की गई है। यात्रा में संघ और संगठन का भी सहयोग लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

बैठक को लेकर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भूपेंद्र यादव ने जन आशीर्वाद यात्रा से संबंधित मार्गदर्शन दिया है। अभी यात्रा का मार्ग और स्वरूप निश्चित किया जा रहा है, यात्रा में बड़ी-बड़ी सभाएं भी होंगी। इन सभाओं में केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश का नेतृत्व पहुंचेगा।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *