Madhya pradesh bhopal sports two daughters of madhya pradesh showed wrestling in canada won two gold medals: digi desk/BHN/भोपाल/ कनाडा में आयोजित की गई विश्व पुलिस खेलों में मप्र की ज्योति सरेआम और शिवानी पवार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इसमें शिवानी पवार ने 50 किग्रा भारवर्ग में पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीता। तो ज्योति सरेआम ने 59 किग्रा भारवर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाला। दोनों ही खिलाड़ी शहर के भोपाल जिला कुश्ती संघ और अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण हासिल करती हैं। अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल के विश्वामित्र अवार्डी कोच शाकिर नूर ने बताया कि दोनों ही पहलवान प्रतिभावान है।
कोच ने स्टेमिना को देखते हुए कुश्ती में हाथ अजमाने की सलाह
स्कूली दिनों में शिवानी 2013 तक फुटबाल खेलती थी। इसी साल जूनियर नेशनल के ट्रायल में शिवानी के फुटबाल कोच ने स्टेमिना को देखते हुए कुश्ती में हाथ अजमाने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने कुश्ती की ओर रुख किया।इस दौरान उन्हें अपने परिवार से भी दूर रहना पड़ा, जो उनके लिए मुश्किल रहा। कुश्ती के दौरान कई बार चोंट लगी। इसका असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ा। कोच शाकिर नूर ने बताया कि शुरुआती दिनों में परिवार वालों ने जब शिवानी को कुश्ती में भेजने का फैसला किया तो पड़ोसियों से ताने भी सहने पड़े। उनका कहना था कि लड़की है, लड़कों को कोई कुश्ती में भेजता है क्या? लेकिन आज भी यही शिवानी पूरे देश के लिए रोल माडल बन गई है।
Bhaskar Hindi News