Monday , November 2 2026
Breaking News

Katni: कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे लड्डू गोपाल, लगाई घर की गुहार

कटनी, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्ट्रेट में पट्टा को खारिज कर देने पर कलेक्टर से फरियाद करने के लिए परिवार के साथ लड्डू गोपाल भी पहुंच गए। लड्डू गोपाल लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बन गए। दरअसल, बड़वारा निवासी रूकमणि पति दादूराम सोनी को तहसीलदार बड़वारा ने जमीन का पट्टा जारी किया गया था। पट्टा जारी होने पर उसमें नियमों का पालन न होने की बात कहते हुए निरस्त करने और कब्जा को हटाने को लेकर नोटिस दिया गया था।

रूकमणि बोलीं- हमारे साथ हमारे भगवान भी बेघर होंगे

रूकमणि की दो बेटियां हैं और घर में विराजित लड्डू गोपाल को पूरा परिवार घर का सदस्य मानता है तो बेटियां उन्हें अपना भाई मानती हैं। पट्टा निरस्त न करने और घर से बेघर न करने को लेकर आवेदन देने पूरा परिवार कलेक्ट्रेट आया था और अपने साथ वे लड्डू गोपाल को भी लेकर पहुंची। उनका कहना था कि हमारे साथ हमारे भगवान भी बेघर होंगे।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *