Saturday , October 31 2026
Breaking News

Crime: पति ने की पत्नी समेत सास-ससुर की हत्या, गोद में बच्चा लेकर पहुंचा पुलिस स्टेशन..!

National assam triple murder case man kill wife and her parents goes police station with nine month baby: digi desk/BHN/गुवाहाटी/ असम के गोलाघाट जिले में एक ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और उसके माता-पिता की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय नाजीबुर रहमान बोरा के रूप में हुई है। नाजीबुर ने 9 महीने के बच्चे को गोद में लेकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मैकेनिकल इंजीनियर नाजीबुर और संघमित्र की दोस्ती लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। दोनों की बातचीत प्यार में बदल गई और भागकर कोलकाता शिफ्ट हो गए। संघमित्रा के घरवाले उसे वापस ले आए, लेकिन उसने कोर्ट में नाजीबुर से विवाह कर लिया।

दंपती को हुआ बेटा

संघमित्रा के परिजन ने उस पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। संघमित्र को अरेस्ट कर लिया गया। जमानत मिलने के बाद वह अपने माता-पिता के घर लौट आई। जनवरी 2022 में नाजीबुर और संघमित्र चेन्नई भाग गए। जहां पांच महीने तक रहे। दंपती को पिछले साल नवंबर में बेटा हुआ।

छोड़ा पति का घर

इस साल मार्च में संघमित्रा अपने नवजात के साथ नाजीबुर का घर छोड़ दिया। उसने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और शिकायत में दर्ज कराई। नाजीबुर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। जेल से बाहर आने के बाद नाजीबुर अपने बेटे से मिलना चाहता था।

बेटे से नहीं मिलने दिया जा रहा था

दरअसल, 29 अप्रैल को नाजीबुर के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें संघमित्रा और उसके घरवालों पर नाजीबुर पर हमला करने का आरोप लगाया। गुस्से में नाजीबुर ने अपनी पत्नी और सास-ससुर की हत्या कर दी। राज्य पुलिस प्रमुख जीपी सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ हत्या और घर में अतिक्रमण का मामला दर्ज किया गया है।

About rishi pandit

Check Also

BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त’, कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का अखिलेश पर तीखा हमला

BJP की तैयारी देख सपा प्रमुख के हौसले अभी से पस्त', कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *