Monday , November 2 2026
Breaking News

Satna: चुनाव नजदीक आते ही सक्रिय हो गये नेता, रैगांव विधायक कल्पना ने रोपी धान

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मध्य प्रदेश का चुनाव नजदीक आते ही जिले में कमोबेश सभी राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो गये हैं। आम जनता से मिलना-जुलना उनके काम-धाम में हाथ बंटाते हुए फोटो खिंचवाना अब इनकी रोजाना की दिनचर्या में शुमार हो गया है। इसी क्रम में रैगांव विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा शनिवार को हिलौंधा के किसानों के बीच जा पहुंची। विधायक कल्पना वर्मा ने क्षेत्रीय किसानों से सौजन्य भेंट कर उनकी समस्याएं जानी समझीं एवं समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया।

कांग्रेस विधायक का काफिला जब गांव से वापस लौट रहा था तभी विधायिका कल्पना वर्मा की नजर खेत में धान की रोपाई में जुटे किसानों पर पड़ी। बस फिर क्या था कल्पना वर्मा गाड़ी से उतर गईं और किसानों के पानी भरे खेत में पहुंच गई। कल्पना वर्मा ने खेत में धान की रोपाई कर रहे किसानों से हाल-चाल जाना और इसके बाद वे स्वयं भी किसानों के साथ धान के पौधे रोपने में जुट गईं। विधायक की इस कवायद ने क्षेत्र के लोगों पर खासा असर डाला। विधायक कल्पना वर्मा को खेत में घुस कर धान रोपते देख किसानों के चेहरे खिल उठे और वे दोगुने उत्साह से धान रोपाई में जुट गये। विधायक के इस कदम की गांव में पुरजोर सराहना हुई।

कुछ देर किसानों के बीच धान रोपाई कर कल्पना तो वापस आ गईं परंतु पीछे उनकी इस दरियादिली की चर्चा किसानों की जुबान पर दिन भर तैरती रही। इस बीच विपक्षी नेता यह कहते हुए भी सुने गये कि यह सब चुनावी नौटंकी है जो चुनाव नजदीक आते ही सियासी रंगमंच पर नजर आने लगती है।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *