Sunday , April 28 2024
Breaking News

Satna: युवाओं के स्वरोजगार पर उद्योगपतियों का डाका..! मैहर सीमेंट को 10 लाख एवं महापौर की फर्म को 62 लाख का अनुदान

  • सतना के 232 युवाओं को स्वरोजगार के लिए मिले 11 करोड़ 13 लाख
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय समारोह में 2 लाख से अधिक युवाओं के खाते में डाली राशि
  • कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट के सभागार में देखा गया

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बुधवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं को स्वरोजगार देने की स्कीम के तहत उमरिया से प्रदेश भर के 2 लाख 22 हजार 647 युवाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध कराने खातों में 2 हजार 114 करोड़ 47 लाख रुपए की राशि अंतरित की।
हैरानी की बात यह है कि इस योजना के तहत स्थापित उद्योगों को भी शासकीय अनुदान की मलाई बांटी गई। स्थापित उद्योगों में मैहर सीमेंट को 10 लाख एवं सतना महापौर की फर्म विंघ्याबोर्ड गनेशा को 62 लाख 10 हजार 206 रुपये का शासकीय अनुदान प्रदान किया गया।

सतना जिले के 232 युवाओं को स्वरोजगार के लिए 11 करोड़ 13 लाख 5 हजार रुपए की राशि अंतरित की गई है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी जन समूह को संबोधित किया। राज्यस्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण सतना कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में देखा और सुना गया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर अनुराग वर्मा ने दीप प्रज्जवल से किया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ.परीक्षित झाड़े, एलडीएम एपी सिंह, प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र आरएस पाण्डेय, आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक अंजुला झा, नव युवा व्यवसायी एवं आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बताया गया कि सतना जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में रोजगार मेले के कुल 8 आयोजन किये गये। जिसके माध्यम से कुल 16 हजार 618 युवा स्वरोजगारियों को 198 करोड़ 27 लाख 84 हजार रुपए की वित्तीय सहायता देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में बुधवार को सम्पन्न प्रथम रोजगार मेले में 232 स्वरोजगारियों को 11 करोड़ 13 लाख रुपए की वित्तीय सहायता उनके खाते में अंतरित की गई है।

जिले की 29 उद्यम इकाइयों को मिली राशि

सतना जिले की 29 उद्यम इकाइयों को 4 करोड़ 38 लाख 14 हजार 874 रुपए की राशि मिली है। इनमें डिजायनेस्ट प्रा.लि. सितपुरा को 1 लाख 65 हजार 957 रुपए, मे. सजल वेवरेजेज हरनामपुर मैहर को 1 लाख 3 हजार 625, हरीराम राइस मिल सिंधौली को 80 हजार 682, स्वास्तिक सोल्युशन कोरिहाई को 19 लाख 125 रुपए, गैवीनाथ राइसमिल तिहाई को 4 लाख, सचिन इंजीनियरिंग औद्योगिक क्षेत्र सतना को 5 लाख 43 हजार 588, कुग्गा पीवीसी प्लास्टिक को 31 हजार 261, सेन एण्ड पंडित पालिटयूब मटहेना को 8 लाख 24 हजार, स्काईलाक पाली इंडस्ट्रीज बांधा को 87 लाख 11 हजार 32, मैहर सीमेन्ट सेवा ट्रस्ट सरलानगर 10 लाख 98 हजार 877, मैगनम ओवरसीज खरवाही को 6 लाख 98 हजार 229, सुदामामल केशवदास सतना को 11 लाख 71 हजार 199, यश फूडस मटहेना को 1 लाख 40 हजार, सागर राइसमिल कोटर को 35 हजार 806, सक्षम इण्डस्ट्रीज सतना को 20 लाख 50 हजार 106, सूर्या प्लास्टिक झुकेही को 7 लाख 21 हजार 599, विन्ध्या बोर्ड गनेशा को 62 लाख 10 हजार 206, अवंतिका राईसमिल पतौरा को 13 लाख 43 हजार 478, मे. विजय एण्ड कम्पनी पहाड़ी को 43 लाख 146, छिरौल्या फेनसिंग झुकेही को 15 हजार 645, एसआर के गैस इण्डस्ट्रीज कोरिहाई को 17 लाख 803 रुपए, मोहित इण्डस्ट्रीज कोरिहाई को 2 लाख 16 हजार 29, भविष्य इण्डस्ट्रीज एलएलपी मटहेना को 69 लाख 118 रुपए, आरके सिरेमिक्स कोरिहाई को 8 लाख 50 हजार 104, दीपक पैकेजिंग सतना को 9 लाख 50 हजार 33, सुमित इण्डस्ट्रीज अकहा को 13 लाख 72 हजार 311 रुपए, पटपरनाथ एग्रो इण्डस्ट्रीज मौहाई को 8 लाख 41 हजार 746, कैमोर इंजीनियरिंग रेउसा को 4 लाख 4 हजार 927 रुपए और यश पार्लीटयूब मटहेना को 32 हजार 711 रुपए का अनुदान खाते में जमा किया गया है।

About rishi pandit

Check Also

मायावती आज रविवार को मुरैना में संबोधित करेंगी चुनावी सभा

मुरैना  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती रविवार को मुरैना-श्योपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *